
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ कार्यालय के एक डेटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहन ट्रांसफर कराने के नाम पर पैसे की मांग कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, आरटीओ कार्यालय में पदस्थ डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन ने एक फाइनेंस कंपनी की गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया।
एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि संबंधित गाड़ी चोला मंडलम फाइनेंस से जुड़ी थी, जिसके कागजात तैयार करने के नाम पर आरोपी पैसे ले रहा था।
कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें- भुगतान के एवज में कमीशन मांगने वाला बाबू 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जबलपुर लोकायुक्त ने की कार्रवाई