• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में चाकू की ऑनलाइन बिक्री पर रोक, ई-कॉमर्स कंपनी नहीं दे रही डिलीवरी

रायपुर में ऑनलाइन चाकू मंगाकर उससे हत्या करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने ऑनलाइन डिलीवरी देने वाले ई-कॉमर्स कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ कार्र...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 27 Jul 2025 02:59:48 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Jul 2025 03:06:57 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में चाकू की ऑनलाइन बिक्री पर रोक, ई-कॉमर्स कंपनी नहीं दे रही डिलीवरी
चाकूओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : प्रदेश में ऑनलाइन चाकूओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद ई-कॉमर्स साइट पर भी छत्तीसगढ़ में चाकुओं की बिक्री बंद हो गई है। क्योंकि राजधानी में हो रही हत्या और चाकूबाजी में ऑनलाइन मंगवाए जा रहे धारदार हथियारों की भूमिका सामने आयी है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद अब फ्लिपकार्ट ने छत्तीसगढ़ राज्य में चाकू जैसे धारदार हथियारों की डिलीवरी पर रोक लगा दी है।

naidunia_image

बता दें कि रायपुर पुलिस की जांच में सामने आया कि अपराधी ई-कामर्स कंपनी के जरिये स्प्रिंग और डिजाइनर चाकू मंगाकर हत्या व हत्या के प्रयास जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने हाल ही में हत्या के मामले में फ्लिपकार्ट के कर्मचारियों और संबंधित डिलीवरी एजेंसी के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।


एंटी क्राइम इंड साइबर यूनिट के एडिशनल एसपी संदीप मित्तल ने बताया कि यह निर्णय अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम है। फ्लिपकार्ट द्वारा राज्य में ऐसे हथियारों की सप्लाई बंद करने से अपराधियों की पहुंच इन खतरनाक हथियारों तक सीमित होगी। पुलिस अन्य ई-कामर्स कंपनियों की गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

हत्या के मामले में 6 कर्मचारी हुए थे गिरफ्तार

मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के मैनेजर की हत्या हुई थी। आरोपितों ने ई-कामर्स कंपनी से चाकू आर्डर किया था। जो आनलाइन कुरियर के माध्यम से पहुंचा था। इस मामले में पुलिस ने ई-कामर्स और कुरियर कंपनी के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था।