• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर पुलिस का 'ऑपरेशन साइबर शील्ड': 300 फर्जी सिम, 7 गिरफ्तारी; ऐसे आपकी ID पर एक्टिव होते हैं नंबर

रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड के जरिए साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया ह...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 05:57:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 05:57:32 PM (IST)
रायपुर पुलिस का 'ऑपरेशन साइबर शील्ड': 300 फर्जी सिम, 7 गिरफ्तारी; ऐसे आपकी ID पर एक्टिव होते हैं नंबर
7 गिरफ्तारी

HighLights

  1. 300 से अधिक फर्जी सिम से जुड़े खुलासे
  2. 5 से 10 हजार में साइबर ठगों को बेचे जाते थे सिम
  3. रायपुर से वेस्ट बंगाल तक फैला नेटवर्क

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड के जरिए साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में 300 से अधिक फर्जी सिम कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। आरोपित प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट के रूप में काम करते हुए मोबाइल कंपनियों के सिम जारी करते थे और फर्जी तरीके से अतिरिक्त सिम एक्टिवेट कर साइबर अपराधियों को 5 से 10 हजार रुपये में बेचते थे।


दो मामलों में लाखों की ठगी का खुलासा

पुलिस के अनुसार, थाना माना क्षेत्र में 20.28 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें इंडसइंड बैंक के म्यूल अकाउंट और फर्जी सिम का इस्तेमाल हुआ। वहीं थाना आजाद चौक में 6.42 लाख रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है, जिसमें साउथ इंडियन बैंक के खातों और मोबाइल सिम का उपयोग किया गया।

ऐसे चलता था फर्जी सिम का नेटवर्क

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे ई-केवाईसी के दौरान डबल थंब स्कैन और आई ब्लिंक का दुरुपयोग कर अतिरिक्त सिम एक्टिवेट करते थे। आधार कार्ड की कॉपी का इस्तेमाल कर डी-केवाईसी के जरिए भी सिम चालू किए जाते थे। इन सिम का उपयोग म्यूल खातों, टेलीग्राम टास्क, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, फेक सोशल मीडिया अकाउंट और शेयर ट्रेडिंग ठगी में किया जाता था।

कई राज्यों तक फैला नेटवर्क

गिरफ्तार आरोपित रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार और पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं। ये विभिन्न मोबाइल दुकानों के माध्यम से जियो, एयरटेल और वीआई के सिम कार्ड बेचते थे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में CM हाउस के पास दिनदहाड़े आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, डॉक्टर को टक्कर मारकर सोने का कड़ा और घड़ी छीनी