• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर रेलवे में तत्काल टिकट को लेकर यात्रियों का हंगामा, महिला ने लगाया दलालों से मिलीभगत का आरोप

रायपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकट न बनने पर यात्रियों ने हंगामा किया। महिला यात्री ने दलालों से मिलीभगत का आरोप लगाया, जबकि स्टाफ ने तकनीकी खराबी बताई।

By Goswami SahuEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 01:04:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 01:04:38 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर रेलवे में तत्काल टिकट को लेकर यात्रियों का हंगामा, महिला ने लगाया दलालों से मिलीभगत का आरोप
रायपुर रेलवे में तत्काल टिकट को लेकर यात्रियों का हंगामा। (नईदुनिया)

HighLights

  1. रायपुर आरक्षण केंद्र में तत्काल टिकट पर हंगामा।
  2. महिला यात्री ने लगाया दलालों से मिलीभगत का आरोप।
  3. स्टाफ के देरी से आने और सिस्टम खराबी की शिकायत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: रेलवे स्टेशन रायपुर के आरक्षण केंद्र में तत्काल टिकट बनवाने को लेकर हंगामा हुआ। रातभर कतार में खड़े रहने के बावजूद कई यात्रियों, विशेषकर एक महिला यात्री की टिकट न बनने से नाराज लोगों ने आरक्षण केंद्र में पदस्थ स्टाफ पर आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि काउंटर पर बैठे कर्मियों की दलालों से मिलीभगत है, जिसके चलते आम लोगों की टिकटें नहीं बनाई जा रही हैं। महिला यात्री गरिमा ध्रुव ने इस मामले का वीडियो बनाकर प्रसारित किया है और रेलवे के उच्च स्तर पर शिकायत करने की बात कही है।


तकनीकी दिक्कत का बहाना

  • गरिमा ध्रुव ने बताया कि वे देर रात से ही टिकट काउंटर पर लाइन में लगी थीं और सुबह उन्हें नियमानुसार टोकन नंबर भी मिला था। जिस काउंटर का टोकन उन्हें मिला था, वहां तैनात स्टाफ काउंटर खुलने के ठीक 2-3 मिनट पहले यानी 9:55 बजे के बाद पहुंची। कंप्यूटर चालू करने के तुरंत बाद स्टाफ ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि सिस्टम में में तकनीकी दिक्कत आ रही है।
  • रातभर जागकर और कतार में खड़े रहने के बावजूद टिकट न मिलने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा, काउंटर के पास यात्रियों ने हंगामा किया। कुछ दिनों पहले यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए जीएम ने काउंटर बढ़ाने और यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखने की बात कही थी।

दलालों का राजफाश करने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग

गरिमा ध्रुव ने दावा किया है कि सुबह छह बजे के बाद आरक्षण केंद्र में कुछ दलाल पहुंचे थे, जिन्होंने क्लर्क को पैसे दिए और इशारों-इशारों में गुप्त बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि इन संदिग्ध गतिविधियों के पुख्ता सबूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद मिल जाएंगे, जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए ताकि यात्रियों के साथ हो रहे इस खिलवाड़ पर रोक लग सके।

पीआरएस स्टाफ बोले- प्रक्रिया आनलाइन है, आरोप बेबुनियाद

  • आरक्षण केंद्र में टिकट काउंटर पर हुए हंगामे और यात्रियों द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में पीआरएस स्टाफ का कहना है कि गरिमा ध्रुव को जारी हुआ पहला टोकन उन्हीं के नाम पर था और उनकी टिकट की बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी।
  • इसी दौरान कंप्यूटर में अचानक तकनीकी समस्या आ गई, जिस वजह से तय समय में उनका टिकट नहीं बन पाया। इस तकनीकी समस्या की जानकारी यात्री को दी गई थी, तो हंगामा शुरू कर दिया। स्टाफ का कहना है भारतीय रेलवे में तत्काल टिकट की प्रक्रिया पूरी तरह आनलाइन है, त्योहारी सीजन होने की वजह से कुछ ही पलों में सीटें फुल हो जा रही हैं। आरोप बेबुनियाद है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में पति की मौत के बाद महिला को मिलेगा 2.5 करोड़ का बीमा क्लेम, कंपनी को बड़ा झटका

मामले की करेंगे जांच

तकनीकी खराबी के कारण टिकट बुक नहीं हो सकी, जिसके लिए हमें खेद है। आवश्यक जांच व उचित कार्रवाई के लिए मामले के संबंध में संबंधित विभाग को सूचित कर दिया है। दयानंद, डीआरएम, रायपुर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।