• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में पति की मौत के बाद महिला को मिलेगा 2.5 करोड़ का बीमा क्लेम, कंपनी को बड़ा झटका

रायपुर उपभोक्ता आयोग ने आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस को आदेश दिया है कि वह एक विधवा को 2.5 करोड़ रुपये की बीमा राशि मय ब्याज और हर्जाने के चुकाए।

By Goswami SahuEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 12:21:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 12:21:37 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में पति की मौत के बाद महिला को मिलेगा 2.5 करोड़ का बीमा क्लेम, कंपनी को बड़ा झटका
रायपुर में महिला को मिलेगा 2.5 करोड़ का बीमा क्लेम। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. रायपुर में महिला ने जीता 2.5 करोड़ का बीमा दावा।
  2. आदित्य बिरला सन लाइफ ने खारिज किया था डेथ क्लेम।
  3. पुरानी पालिसी छिपाने का आरोप साबित नहीं कर पाई कंपनी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: पति की मौत के बाद पत्नी ने 2.5 करोड़ रुपये की जीवन बीमा राशि के लिए दावा किया, लेकिन बीमा कंपनी ने पुरानी पालिसी की जानकारी छिपाने का आरोप लगाकर भुगतान से इन्कार कर दिया। कंपनी ने प्रीमियम तक वापस कर दिया, लेकिन जिला उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को ब्याज सहित पूरी बीमा राशि चुकाने का आदेश दिया है। मामला आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का है।

उपभोक्ता आयोग का फैसला

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की अतिरिक्त पीठ के अध्यक्ष प्रशांत कुंडू और सदस्य डा. आनंद वर्गीस ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह 45 दिनों के भीतर मृत बीमित की पत्नी टीना राठौर को 2.5 करोड़ रुपये, सेवा में कमी के लिए दो लाख रुपये और वाद व्यय के 20 हजार रुपये का भुगतान करे। तय समय में भुगतान नहीं करने पर पूरी आदेशित राशि पर सात प्रतिशत सालाना ब्याज भी देना होगा।


2.5 करोड़ के दावे पर जिला आयोग के अधिकार क्षेत्र पर भी उठाया सवाल

बीमा कंपनी ने आयोग में 2.5 करोड़ रुपये के परिवाद को लेकर जिला आयोग के अधिकार क्षेत्र पर भी आपत्ति उठाई थी। आयोग ने इसे खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि क्षेत्राधिकार का निर्धारण बीमा पालिसी के कुल बीमित मूल्य के बजाय चुकाए गए 43,075.90 रुपये के प्रीमियम के आधार पर किया जाएगा। इस आधार पर जिला आयोग को मामले की सुनवाई का अधिकार प्राप्त है।

कंपनी का आरोप आयोग में नहीं टिक पाया

टीना राठौर की ओर से अधिवक्ता आरके भावनानी ने आयोग में पक्ष रखते हुए बताया कि एडलवाइस की पुरानी पालिसी वर्ष 2018 में प्रीमियम जमा नहीं होने के कारण स्वतः समाप्त हो चुकी थी। ऐसे में जून 2019 में नई पालिसी लेते समय किसी प्रभावी बीमा पालिसी की जानकारी छिपाने का सवाल ही नहीं था। आयोग ने भी पाया कि बीमा कंपनी यह साबित नहीं कर सकी कि नई पालिसी लेते समय बीमित के पास वास्तव में कोई दूसरी प्रभावी उच्च राशि की पालिसी मौजूद थी। ऐसे में पुराने बीमा का हवाला देकर मृत्यु दावा खारिज करना अनुचित व्यापार व्यवहार और सेवा में कमी है।

चार महीने भी नहीं चली पालिसी, कंपनी ने खारिज किया दावा

  • दलदली सिवनी निवासी आयकर अधिकारी इंद्रजीत राठौर ने 29 जून 2019 को आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस से लाइफ शील्ड प्लान के तहत 2.5 करोड़ रुपये की बीमा पालिसी ली थी। उन्होंने 43,075.90 रुपये वार्षिक प्रीमियम जमा किया था। करीब साढ़े चार महीने बाद 12 नवंबर 2019 को हृदय-श्वसन विफलता से उनका निधन हो गया।
  • पत्नी टीना राठौर ने नामिनी होने के नाते सात जनवरी 2020 को मृत्यु दावा किया। लेकिन कंपनी ने 31 मार्च 2020 को खारिज कर दिया। कंपनी का तर्क था कि बीमित ने प्रस्ताव पत्र में एडलवाइस टोक्यो लाइफ इंश्योरेंस की पूर्व में ली गई अधिक राशि की पालिसी की जानकारी छिपाई थी। कंपनी ने बीमा राशि देने के बजाय जमा प्रीमियम एनईएफटी के जरिये वापस कर दिया।

यह भी पढ़ें- रायपुर में पहले दिन 129 केंद्रों में 366 किसानों ने बेचा 9,365 क्विंटल धान, 2.29 करोड़ का हुआ कारोबार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।