• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसा क्या हुआ कि अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा मरीज, मौके पर मौत

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल की तीसरी मंजिल से कुदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक बिलासपुर के तखतपुर क्षे...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 03 Aug 2025 01:01:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 Aug 2025 01:08:58 PM (IST)
ऐसा क्या हुआ कि अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा मरीज, मौके पर मौत
तीसरी मंजिल से कूदा मरीज

HighLights

  1. अस्पताल की तीसरी मंजिल से कुदा मरीज
  2. रेबीज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
  3. 24 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं, परिजन परेशान

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम पड़रिया निवासी संतोष ध्रुव (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह हाल ही में कुत्ते के काटने के बाद रेबीज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था।

परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान संतोष मानसिक रूप से बेहद अस्थिर हो गया था और पिछले कुछ दिनों से वह गहरे तनाव में था। आरोप है कि इस मानसिक स्थिति के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने न तो उसकी समुचित निगरानी की और न ही समय पर किसी मनोवैज्ञानिक परामर्श की व्यवस्था की। इसी लापरवाही के चलते उसने शनीवार सुबह तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।


24 घंटे बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिजन परेशान

घटना के बाद मृतक के परिजन सदमे में हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना को दबाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों का कहना है कि घटना को 24 घंटे बीत जाने के बावजूद न तो पोस्टमार्टम कराया गया और न ही किसी अधिकारी ने बातचीत की। इससे परिवार के लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

प्रशासन की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

पूरा मामला सामने आने के बाद भी मेकाहारा प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, मानसिक रूप से अस्थिर मरीजों के लिए प्रोटोकॉल और चिकित्सा निगरानी पर अब सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में मतांतरण और मानव तस्करी मामले में नया मोड़, पीड़ित युवतियों ने बजरंग दल पर लगाए गंभीर आरोप

परिजनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मृतक के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।