• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धालुओं की जेब पर डाका: विदेश यात्रा से महंगा पड़ रहा प्रयागराज का किराया

अभी रायपुर से प्रयागराज का किराया 38 हजार तक वसूला जा रहा है। 24 फरवरी तक 26 हजार लिया जाएगा। जबकि महाकुंभ के खत्म होने के बाद प्रयागराज का किराया एक ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 07 Feb 2025 12:47:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Feb 2025 12:47:29 PM (IST)
श्रद्धालुओं की जेब पर डाका: विदेश यात्रा से महंगा पड़ रहा प्रयागराज का किराया
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने के लिए उतावले श्रद्धालुओं की जेब में एयरलाइन डाल रही हैं डाका।

HighLights

  1. रायपुर से दुबई का किराया 24 हजार रुपये है।
  2. सिंगापुर की टिकट भी 32 हजार में मिल जाएगी।
  3. मगर, प्रयागराज जाने के लिए 36 हजार ले रहे हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। महाकुंभ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से एयरलाइंस कंपनियां मनमाना किराया वसूल रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अभी रायपुर से प्रयागराज का किराया 38 हजार तक वसूला जा रहा है। 24 फरवरी तक 26 हजार लिया जाएगा।

इसके बाद कुंभ के समापन पर प्रयागराज का किराया महज 5,400 रुपये हो जाएगा। बता दें कि रायपुर से दुबई का किराया 24 हजार रुपये, सिंगापुर का किराया 32 हजार रुपये, नेपाल के काठमांडू की हवाई टिकट तो एक तिहाई खर्च में ही मिल जाएगी।


इतना ही नहीं श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जाने के लिए भी करीब आधा ही किराया चुकाना होगा। चौंकाने वाली बात है इन देशों का किराया भी प्रयागराज से कम है। अहम बात यह है कि देश के अन्य हवाई अड्डों से प्रयाग रात के लिए 50 हजार से 76 हजार रुपये तक टिकट का रेट कर दिया है।

जानिए कहां का है कितना किराया

  • 38,000 रुपये रायपुर से प्रयागराज का किराया।
  • 24,043 रुपये रायपुर से दुबई का किराया।
  • 32,651 रुपये रायपुर से सिंगापुर का किराया।
  • 12,456 रुपये रायपुर से काठमांडू का किराया।
  • 17 हजार रुपये रायपुर से कोलंबो का टिकट।

श्रद्धालुओं को किया आश्वस्त, वापस दिलाएंगे पैसा

छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सोलंकी ने इसके लिए आवाज उठाई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय को नोटिस भेजते हुए 5,000 करोड़ का जुर्माना लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- आरआई परीक्षा घोटाला: पति-पत्नी, साला-साली और सगे भाई सहित 22 पटवारी से बन गए आरआई

उन्होंने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया है कि वे उनका पैसा वापस दिलाएंगे। सात दिनों के अंदर कठोर कदम उठाएं और कार्रवाई से अवगत कराएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यात्रियों से मांगे टिकट और उनकी शिकायत

डॉ. कुलदीप सोलंकी ने प्रयागराज गए फ्लाइट यात्रियों से आग्रह किया है कि अपनी पीड़ा तथा टिकट की कॉपी ईमेल पर साझा करें। उन्होंने इसके लिए ईमेल आईडी भी जारी की है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने कर दी सरपंच चुनाव में खड़े प्रत्याशी की हत्या

मंत्री से कीं ये चार मांगें

डॉ. कुलदीप सोलंकी ने नागरिक उड्डयन मंत्री भारत सरकार को कारण बताओ नोटिस देते हुए चार मांगे की हैं।

  • सभी एयरलाइंस के टैरिफ तीन महीने पहले के एल्गोरिदम के हिसाब से किया जाएं।
  • फैज अहमद किदवई डायरेक्टर जनरल को तुरंत बर्खास्त किया जाए।
  • जिन यात्रियों से विगत एक माह में ओवरचार्ज किया है, उनको 7 दिनों में पैसे वापस करें।
  • महाकुंभ के दौरान दोषी एयरलाइंस पर 5,000 करोड़ का जुर्माना लगाया जाए और जुर्माने की राशि से नए एयरपोर्ट का निर्माण किया जाए।