• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

सूदखोर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को 162 दिन बाद गिरफ्तार कर रायपुर लेकर आई पुलिस, छोटा भाई अब भी फरार

रायपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने हिस्ट्रीशीटर आरोपी विरेंद्र सिंह तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को लेकर रायपुर पहुंची है। उ...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 09 Nov 2025 02:23:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Nov 2025 02:28:50 PM (IST)
सूदखोर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को 162 दिन बाद गिरफ्तार कर रायपुर लेकर आई पुलिस, छोटा भाई अब भी फरार
सूदखोर विरेंद्र तोमर गिरफ्तार

HighLights

  1. हिस्ट्रीशीटर विरेंद्र तोमर ग्वालियर गिरफ्तार
  2. 162 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा भाई
  3. छोटा भाई विरेंद्र सिंह तोमर अब भी फरार है

नईदुनिया प्रतिनिति, रायपुर: तोमर बंधुओं के मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, जमीन हथियाने, मारपीट, हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर को आखिरकार 162 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करके पुलिस रायपुर लेकर आ गई है।

पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित विंडसर हिल्स टाउनशिप से गिरफ्तार किया। कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और ग्वालियर की सिरोल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

ग्वालियर से रायपुर लाई गई पुलिस टीम

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र तोमर पिछले कई महीनों से ग्वालियर में एक फ्लैट किराये पर लेकर छिपा हुआ था। पुलिस को जब उसकी मौजूदगी की सूचना मिली तो क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने एमपी पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर दबिश दी। वीरेंद्र को शनिवार दोपहर गिरफ्तार किया गया और पुलिस टीम उसे रविवार दोपहर रायपुर लेकर पहुंची। रायपुर पहुंचने के बाद आरोपी को क्राइम ब्रांच ऑफिस से पुरानी बस्ती थाना ले जाया गया, जहां उससे विस्तृत पूछताछ जारी है।


तोमर बंधुओं के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वीरेंद्र तोमर और उसका भाई रोहित तोमर दोनों जून 2025 से फरार हैं। दोनों भाइयों पर सूदखोरी, जबरन वसूली, ब्लैकमेलिंग, जमीन कब्जाने, मारपीट, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं।

इन दोनों भाइयों ने लंबे समय तक रायपुर और आसपास के इलाकों में सूद पर पैसे देकर आम नागरिकों और कारोबारियों को धमकाने, प्रताड़ित करने और संपत्ति हथियाने का अपराधी नेटवर्क खड़ा कर रखा था।

पुलिस ने पहले ही सहयोगियों को किया था गिरफ्तार

पिछले कुछ महीनों में पुलिस ने तोमर बंधुओं के कई सहयोगियों और परिजनों को गिरफ्तार किया है, जिनमें उनकी पत्नियां भी शामिल हैं। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने फरारी के दौरान कई ठिकानों में अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेज और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया था।

कुछ देर में अदालत में होगी पेशी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वीरेंद्र सिंह तोमर को आज शाम विशेष न्यायालय रायपुर में पेश किया जाएगा। अदालत से रिमांड मिलने के बाद पुलिस उससे अन्य मामलों में पूछताछ कर सकती है। वहीं, उसका भाई रोहित तोमर अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता

रायपुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी लंबे समय से चल रहे अभियान की बड़ी सफलता है। दोनों भाईयों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए प्राथमिकता रही है। वीरेंद्र से पूछताछ के बाद कई अन्य मामलों में अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।