• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिसकर्मियों पर जुआरियों से जब्त किए गए 12 लाख रुपये गबन करने का आरोप, थाना प्रभारी लाइन अटैच, तीन सस्पेंड

रायपुर में पुलिसकर्मियों पर 12 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। जिस आधार पर रायपुर एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है और उसके साथ 3 अन्...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 06 Aug 2025 04:12:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 Aug 2025 04:25:43 PM (IST)
पुलिसकर्मियों पर जुआरियों से जब्त किए गए 12 लाख रुपये गबन करने का आरोप, थाना प्रभारी लाइन अटैच, तीन सस्पेंड
पुलिसकर्मियों पर गबन का आरोप (सांकेतिक फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां माना थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों द्वारा जब्त की गई। इन पुलिसकर्मियों पर 12 लाख रुपये की रकम को हड़प लिए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में थाना प्रभारी यमन देवांगन को लाइन अटैच कर दिया गया है, जबकि हवलदार रमेश राठौर, आरक्षक हेमंत राठौर और आरक्षक निराला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जुआ खेलकर लौट रहे कुछ जुआरियों से 12 लाख रुपये जब्त किए थे, लेकिन यह रकम थाने में सुपुर्द करने की बजाय गबन कर लिया गया। मामला तब सामने आया जब जानकारी देने वालों को इन पुलिसकर्मियों ने कुछ भी नहीं दिया। जिसके बाद यह बात फैल गई और वभाग के आला अधिकारियों तक पहुंच गई।


एसएसपी को इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया और तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने पूरे मामले को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच में दोषी पाए जाने वालों पर और भी कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार शनिवार रात वीआई पी रोड माना थाना क्षेत्र में फार्म हाउस में जुआ चल रहा था। वहां से एक युवक लगभग 12 लाख रुपए जीत के वहां से निकला। हारे हुए जुआरियों ने इसकी सूचना माना थाना पुलिस को दी। इस दौरान युवक को पकड़ा गया। उसके पास से रकम मिली। जिसे पुलिस वालों ने अपने पास रख लिया।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी के आंकड़े डराने वाले, आदिवासी और पिछड़े क्षेत्र के लोगों का बनाया जा रहा निशाना

दरअसल, पुलिस और हारे हुए जुआरियों ने आपस में सांठ-गांठ की थी कि कुछ पैसे उन्हें भी मिलेंगे। लेकिन पुलिसकर्मियों गबन की गई राशि में से कुछ हिस्सा उन्हें नहीं दिया।

बहीं इस पूरे घटना क्रम को लेकर रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है।