• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाईटेक हुए राजनीतिक दल, वोटर्स स्लिप प्रिंटिंग मशीन से दे रहे मतदाता पर्ची

मतदाताओं को हाथों हाथ पर्ची देने वाली मशीन ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल से कनेक्ट की जाती है। इस मशीन के जरिये घंटों में होने वाला काम अब चंद मिनटों में पूर...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 03 Feb 2025 01:32:22 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Feb 2025 01:32:22 PM (IST)
हाईटेक हुए राजनीतिक दल, वोटर्स स्लिप प्रिंटिंग मशीन से दे रहे मतदाता पर्ची
वोटर्स स्लिप प्रिंटिंग मशीन से इस तरह निकाली जा रही मतदाता पर्ची।

HighLights

  1. हाईटेक सिस्टम से घंटों का काम मिनटों में किया जा रहा है।
  2. वार्ड में 60 से 70% मतदाताओं को दी जा चुकी है मतदाता पर्ची।
  3. शहरभर के वार्डों में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

सौरभ मिश्रा, रायपुर। नगर निगम चुनाव में मतदाता पर्ची बांटने का हाईटेक तरीका सामने आया है। जी हां, भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता वोटर्स स्लिप प्रिंटिंग मशीन से लोगों को मतदाता पर्ची बांट रहे हैं।

चुनाव से पहले घर-घर जाकर लोगों के वोटर आईडी नंबर से उनकी मतदाता पर्ची निकालकर दी जा रही है। इसके लिए शहरभर के वार्डों में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। पहले चुनाव के दौरान जिस कार्य के लिए घंटों समय लगता था, अब वही कार्य हाईटेक सिस्टम से मिनटों में किया जा रहा है।

बड़ी बात तो यह है कि घर के किसी एक सदस्य का वोटर आईडी नंबर डालने से सभी सदस्यों की मतदाता पर्ची निकाली जा रही है। कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक प्रत्येक वार्ड में 60 से 70 प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता पर्ची प्रदान की जा चुकी है।


ब्लूटूथ से कनेक्ट हो रही मशीन

मतदाताओं को हाथों हाथ पर्ची देने वाली मशीन ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल से कनेक्ट की जाती है। इसके बाद भाजपा द्वारा बनाए गए जन शक्ति एप से कार्यकर्ता मतदाता क्रमांक डालकर पर्ची प्रिंट कर रहे हैं।

बड़ी बात तो यह है कि पार्टी द्वारा बनाए गए ऐप में वार्ड के अनुसार मतदाताओं की सूची उपलब्ध है। जिस वार्ड के कार्यकर्ता होंगे, उन्हें एप में सिर्फ उसी वार्ड के मतदाताओं की सूची दिखती है, जिससे मतदाताओं को खोजना कार्यकर्ताओं के लिए और अधिक आसान हो गया है।

एक बार में डेढ़ सौ से ज्यादा मतदाताओं की निकलती है पर्ची

वोटर्स स्लिप प्रिंटिंग मशीन की मदद से एक बार में डेढ़ सौ से अधिक मतदाताओं की पर्ची प्रिंट की जा सकती है। मशीन में एक बार रोल भरने के बाद कार्यकर्ता लगातार 10 से 15 घरों के लोगों की मतदाता पर्ची निकालकर दे रहे हैं।

बता दें कि पहले इसी कार्य के लिए मतदाता के साथ कार्यकर्ता सभी परेशान हुआ करते थे। कई दफा ऐसा भी हुआ है कि पर्ची नहीं मिलने वोट दिए बिना मतदाता लौटे हैं, लेकिन अब हाईटेक सिस्टम से आसानी से मतदाताओं को पर्ची दी जा रही है।

33 प्रत्याशी बिना लड़े जीत गए चुनाव

naidunia_image

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान से पहले ही 33 प्रत्याशी पार्षद पद पर विजयी हो गए हैं। इसमें 15 जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के 31 पार्षद हैं। दुर्ग और सुकमा जिले में नगरपालिका उपचुनाव से पहले दो प्रत्याशी जीते हैं।

बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए खुशबू अग्रवाल निर्विरोध विजयी हुई हैं। प्रदेश में निकाय चुनाव का मतदान 11 फरवरी को व मतगणना 15 फरवरी को होगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरण में प्रस्तावित हैं। मतदान 17, 20 और 23 फरवरी और मतगणना 18, 21, 24 फरवरी को तय है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन

बैलेट पेपर से होंगे पंचायत चुनाव

निकाय चुनाव ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतपत्रों के माध्यम से होंगे। प्रदेश के 14 नगर निगमों में से दस में चुनाव होने हैं। इसमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं।

49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत के लिए चुनाव कराए जाने हैं। दुर्ग और सुकमा के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए पांच वार्डों में उप निर्वाचन कराया जाना है।

यह भी पढ़ें- एयर बैग खुला फिर भी नहीं बची जान; सोनभद्र में ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, 6 की मौत, 3 घायल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 433, जनपद पंचायत सदस्य के 2973, ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11,672 और वार्ड (पंच) के 1,60,180 पदों के लिए मतदान कराए जाएंगे। नगरीय निकायों के निर्वाचन दलीय आधार पर होंगे। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायतों का निर्वाचन गैरदलीय आधार पर होंगे।