• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिलः मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूर्व में बस्तर के मांझी-चालकी प्रतिनिधियों से भेंट के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से बस्तर आने का आग्रह किया ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 07:02:38 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 07:02:38 PM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिलः मुख्यमंत्री  साय

HighLights

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 एवं 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित है
  2. 23 अक्टूबर को जगदलपुर जाएंगी और वहां मुरिया दरबार में शामिल होंगी
  3. हमारा प्रयास, नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मिले

डिजिटल डेस्क, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूर्व में बस्तर के मांझी-चालकी प्रतिनिधियों से भेंट के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से बस्तर आने का आग्रह किया गया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया था। उनका 22 एवं 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित है।

23 अक्टूबर को वे जगदलपुर जाएंगी और वहां मुरिया दरबार में शामिल होंगी। राष्ट्रपति का बस्तर आगमन हम सभी के लिए प्रसन्नता और गौरव का अवसर है।

हमारा प्रयास, नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मिले

मुख्यमंत्री साय ने नक्सली हिंसा से प्रभावित एवं अन्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दंतेवाड़ा में आयोजित शिविर को संबोधित किया है।


सरकार का प्रयास है कि नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मिले और वे सम्मान एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

मैच में महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है

प्रदेश में पहली बार आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच के संबंध में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए प्रसन्नता का विषय है। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले इस मैच में महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।

इससे प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- खत्म हुआ दशकों का इंतजार... छत्तीसगढ़ के इस गांव में पहली बार पहुंची बिजली, लालटेन और ढिबरी के युग का अंत