
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 और 23 अक्टूबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोकभवन में राज्यपाल के सचिव डॉक्टर सीआर प्रसन्ना की अध्यक्षता में बैठक हुई।
सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चर्चा
इसमें राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में लोकभवन परिसर में बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बिजली, इंटरनेट, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में MBBS बॉन्डेड और जूनियर डॉक्टरों का वेतन बढ़ाने की मांग, CGDF ने वित्त विभाग को सौंपा ज्ञापन
प्रोटोकॉल के अनुसार, वाहनों की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला सहित जिला प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- रायपुर में किश्तों में जमीन दिलाने का झांसा, महिला पांच साल तक चुकाती रही रकम; रजिस्ट्री के नाम पर हुई 6 लाख की ठगी