• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर निगम की समीक्षा में प्रमुख सचिव का एक्शन: PM आवास पर गोलमोल जवाब से नाराज हुए सोनमणि बोरा, दो इंजीनियरों को शो-कॉज नोटिस

रायपुर नगर निगम की समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने PM आवास योजना पर गोलमोल जवाब देने पर जोन-8 आयुक्त पर नाराजगी जताई। जेम...और पढ़ें

By Akhil Kumar SharmaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 10:13:01 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 10:13:01 PM (IST)
रायपुर निगम की समीक्षा में प्रमुख सचिव का एक्शन: PM आवास पर गोलमोल जवाब से नाराज हुए सोनमणि बोरा, दो इंजीनियरों को शो-कॉज नोटिस
बैठक के दौरान निगम अधिकारियों से चर्चा करते नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा (सेंटर पर)

HighLights

  1. PM आवास योजना पर गोलमोल जवाब से नाराज हुए प्रमुख सचिव।
  2. दो इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश।
  3. शीतला तालाब का काम मार्च तक पूरा करने को कहा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति पर गोलमोल जवाब देने और विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नाराजगी जताई। रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने जोन आठ की आयुक्त राजेश्वरी पटेल से योजना की प्रगति की जानकारी मांगी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।

वहीं जेम पोर्टल पर निविदा प्रक्रिया में देरी और नगरोत्थान योजना के कार्यों की धीमी गति पर प्रभारी कार्यपालन अभियंता योगेश कड़ू और अधीक्षण अभियंता इमरान खान को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरीबों के आवास निर्माण में गुणवत्ता से समझौता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में हुई बैठक में प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने और जवाबदेही के साथ काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को उपभोक्ता की तरह मानकर उनकी शिकायतों का समय पर निराकरण किया जाए। इसके लिए उन्होंने आनलाइन शापिंग प्लेटफार्म और एयरलाइन कंपनियों की कार्यप्रणाली का उदाहरण दिया।

बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक नीलेश क्षीरसागर, सूडा के सीईओ सुमीत अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य, क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त संचालक एसके सुंदरानी और मुख्य अभियंता राजेश शर्मा सहित निगम के अपर आयुक्त, उपायुक्त, अभियंता और सभी जोनों के आयुक्त मौजूद थे।

गंदगी की तस्वीरें दिखाकर दिए निर्देश

शहर में कमजोर सफाई व्यवस्था पर प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को गंदगी की तस्वीरें दिखाईं और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने जोन आयुक्तों, उपायुक्तों और अपर आयुक्तों को प्रतिदिन सुबह निरीक्षण करने व इसकी रिपोर्ट साझा करने को कहा। स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए।

मार्च तक शीतला तालाब का काम पूरा करने को कहा

प्रमुख सचिव ने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, अधोसंरचना मद और 15वें वित्त आयोग के कार्यों में तेजी लाने को कहा। मिशन अमृत 2.0 के तहत शीतला तालाब के गहरीकरण और सुंदरीकरण का काम मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। नए नालंदा परिसर में दिव्यांगों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने और जल शोधन व सीवेज संयंत्रों में बिजली की खपत कम करने वाली तकनीक अपनाने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें- सहायक प्राध्यापक भर्ती में डिग्री विवाद: एमटेक कंप्यूटर टेक्नोलॉजी समकक्षता मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, मिली अगली तारीख