• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ACR के कारण अब नहीं रुकेगा प्रमोशन

CG Promotion: छत्तीसगढ़ में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस को छोड़कर सभी शासकीय सेवकों का वार्षिक कार्य निष्पादन प्रतिवेदन अब डिजिटल होगा।

By Satish PandeyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 08:40:58 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 08:49:29 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ACR के कारण अब नहीं रुकेगा प्रमोशन
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का एसीआर अब डिजिटल होगा (AI Generated Image)

HighLights

  1. एनआईसी पोर्टल पर रिपोर्ट होगी तैयार
  2. एसीआर फाइल गुम होने की समस्या खत्म
  3. पदोन्नति प्रकरणों का समय पर निराकरण

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राज्य में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को छोड़कर सभी शासकीय सेवकों का वार्षिक कार्य निष्पादन प्रतिवेदन (ACR) अब डिजिटल माध्यम से तैयार और स्वीकृत (Chhattisgarh Government Employees Promotion) किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए एनआईसी के पोर्टल का उपयोग अनिवार्य करते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

डिजिटल व्यवस्था से होंगे ये फायदे

नई व्यवस्था से एसीआर की फाइलें गुम होने और समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं होने की समस्या दूर होगी। साथ ही पदोन्नति, क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करना होगा। शासन ने पुराने प्रपत्रों के स्थान पर नए निर्धारित प्रारूप लागू किए हैं।


अलग-अलग श्रेणी के लिए अलग प्रपत्र

प्रथम, द्वितीय और कार्यपालक तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग प्रपत्र निर्धारित किए गए हैं। एसीआर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में एनआरसी जारी करने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग के सचिव अथवा कार्यालय प्रमुख की होगी।

कड़ाई से पालन के निर्देश

शासन ने विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। डिजिटल प्रणाली लागू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, धान किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये का बोनस

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।