• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

त्योहार पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी और रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।

By Goswami SahuEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 07:59:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 07:59:02 PM (IST)
त्योहार पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी और रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच
त्योहारी सीजन पर यात्रियों को सुविधा, फाइल फोटो

HighLights

  1. त्योहारी सीजन पर यात्रियों को सुविधा
  2. ट्रेनों में बढ़ाए जा रहे अतिरिक्त कोच
  3. रेलवे ने भीड़ को देखते हुए लिया फैसला

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा और अधिकाधिक लोगों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त सेकेंड सीटिंग कोच की सुविधा अस्थायी रूप से जोड़ी जा रही है। गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस में यह सुविधा 13 अक्टूबर से 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- रायपुर: 3400 करोड़ के शराब घोटाले में एक और आरोप पत्र दाखिल, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल तक 52 करोड़ रुपये पहुंचने का दावा

वहीं, रायगढ़–गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस में यह सुविधा 14 अक्टूबर से एक दिसंबर तक मिलेगी। इस अतिरिक्त कोच के जुड़ने से सफर करने वाले अधिकाधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट का लाभ मिल सकेगा।

हसदेव एक्सप्रेस में बढ़ेगा जनरल कोच

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त जनरल कोच की अस्थायी सुविधा दी जा रही है।

यह सुविधा रायपुर से 11 से 24 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। वहीं कोरबा से यह सुविधा 12 से 25 अक्टूबर तक यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। त्योहारी सीजन और आवागमन के इस दौर में सामान्य श्रेणी के यात्रियों को इससे सुगम और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।


यह भी पढ़ें- रायपुर में 21 साल पुराने पंजीकृत ब्रांड का इस्तेमाल, सूर्यवंश की नकल कर ‘सूर्यवंशी’ बेसन बेचने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी