• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में मंगेतर को इंस्टाग्राम पर भेजे अश्लील मैसेज, युवती पर लगाए झूठे आरोप; मामला दर्ज

रायपुर के माना कैंप क्षेत्र में युवती को अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील और अपमानजनक संदेश भेजकर मानसिक रूप से परेशान करने का मामला सामने आया। पुलि...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 01:37:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 01:37:09 PM (IST)
रायपुर में मंगेतर को इंस्टाग्राम पर भेजे अश्लील मैसेज, युवती पर लगाए झूठे आरोप; मामला दर्ज
रायपुर में मंगेतर को इंस्टाग्राम पर भेजे अश्लील मैसेज। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. युवती को अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील संदेश भेजे गए।
  2. संदेशों में गाली-गलौज और झूठे आरोप लगाए गए।
  3. युवती के परिवार से जुड़ी निजी बातें गलत पेश हुईं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: माना कैंप थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर युवती को लगातार अश्लील और अपमानजनक संदेश भेजकर मानसिक रूप से परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग इंस्टाग्राम आइडी से युवती की फोटो पर आपत्तिजनक संदेश किए।

इसके साथ ही गाली-गलौज करते हुए युवती पर गलत और झूठे आरोप लगाए गए। युवती के परिवार से जुड़ी निजी बातों को भी गलत तरीके से पेश करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है।


पुलिस के अनुसार, पीड़िता बीएससी अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। उसने शिकायत में बताया कि वह अपने मोबाइल से इंस्टाग्राम पर अपनी आइडी चलाती है। सात जून से 14 जुलाई 2026 के बीच उसके इंस्टाग्राम पर अपलोड फोटो पर कुछ अज्ञात लोगों की ओर से लगातार आपत्तिजनक और अश्लील संदेश किए गए।

अलग-अलग आइडी से भेजे संदेश

शिकायत में बताया गया कि इंस्टाग्राम की आइडी sanjuray9744 और sonu912766 से अश्लील संदेश भेजे गए। संदेशों में गाली-गलौज और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के साथ युवती के खिलाफ गलत व झूठे आरोप लगाए गए। आरोप है कि उसके परिवार से संबंधित व्यक्तिगत बातों को भी गलत तरीके से पेश कर उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया।

मंगेतर की आइडी पर भी पहुंचा आपत्तिजनक संदेश

  • युवती ने पुलिस को बताया कि उसके मंगेतर की इंस्टाग्राम आइडी पर भी alligator.3562653 नाम की आइडी से उसके संबंध में अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजे गए। लगातार इस तरह के संदेश मिलने से वह मानसिक तनाव में आ गई।
  • पुलिस ने शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद तीनों इंस्टाग्राम आइडी के धारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआइआर में एक संदिग्ध की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। पुलिस अब संबंधित इंस्टाग्राम आइडी के संचालनकर्ता की पहचान करने के साथ संदेशों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में यूनियन बैंक में सेंध, ताला-शटर तोड़कर लॉकर-कैश वॉल्ट खोलने की कोशिश; CCTV खंगाल रही पुलिस