• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वेयरहाउस का संचालन करने वाले दो साझेदारों ने की दरिंदगी, कॉलेज स्टूडेंट है पीड़िता

शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटरी रोड स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस का संचालन करने वाले दो साझेदारों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप...और पढ़ें

By Kamar KhanEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 08:02:58 AM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 08:09:10 AM (IST)
ग्वालियर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वेयरहाउस का संचालन करने वाले दो साझेदारों ने की दरिंदगी, कॉलेज स्टूडेंट है पीड़िता
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. ग्वालियर के वेयरहाउस में सामूहिक दुष्कर्म
  2. दो साझेदारों ने युवती के साथ की दरिंदगी
  3. वेयरहाउस का संचालन करते हैं दोनों आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटरी रोड स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस का संचालन करने वाले दो साझेदारों आदित्य भदौरिया और रॉबिन शर्मा ने काम का बहना बनाकर संस्थान में कार्यरत युवती को देर तक रोके रखा और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वेयरहाउस में शहरभर में सप्लाई होने वाले सामान की पैकिंग और डिलीवरी का काम होता है।

17 सितंबर की शाम युवती को छोड़कर अन्य कर्मचारियों के जाने के बाद वेयरहाउस का चैनल गेट अंदर से बंद कर लिया।

युवती ने विरोध किया, तो अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। शोर मचाने और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और दरिंदगी की। शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर भगा दिया।

यह भी पढ़ें- Gwalior: फर्जी पासपोर्ट मामले में खुलासा, सिमरिया टेकरी के बुद्ध विहार में डेरा डालते थे बांग्लादेशी, STF की रडार पर पूरा नेटवर्क

पढ़ाई के साथ काम करती है पीड़िता

पीड़िता एक कॉलेज स्टूडेंट हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति में सहयोग करने के लिए वेयरहाउस में काम करती थी। घटना के बाद पीड़िता इस कदर खौफ में थी कि दो दिनों तक गुमसुम और डरी-सहमी रही।

सोमवार को जब परिजनों ने उसकी बिगड़ती हालत और मानसिक तनाव का कारण पूछा, तो वह रो पड़ी और अपने साथ हुई हैवानियत की पूरी आपबीती सुनाई।

यह भी पढ़ें- गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा ग्वालियर का लोचन नगर, आधी रात उधारी के पैसों को लेकर गुंडों ने की 15 राउंड फायरिंग