
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: बीएएमएस इंटर्न और पीजी स्कालर्स के स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर शासकीय आयुर्वेदिक कालेज के विद्यार्थी गुरुवार को पैदल मार्च निकालेंगे। मार्च शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक शासकीय आयुर्वेदिक कालेज से गांधी चौक तक निकाला जाएगा।
विद्यार्थियों का कहना है कि पिछले दो-तीन महीनों से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री और वित्त मंत्री से संवाद किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। इसी के विरोध और अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए यह मार्च किया जा रहा है।
आयोजकों ने स्नातक (प्रथम से अंतिम वर्ष), इंटर्न और पीजी स्कालरों से शाम पांच बजे तक अनिवार्य रूप से व्हाइट एप्रन पहनकर कालेज प्रांगण में एकत्र होने की अपील की है। छात्रों के अनुसार, यह आंदोलन न केवल वर्तमान बैच, बल्कि आने वाले सभी विद्यार्थियों के भविष्य और सम्मान से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा