• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में अब सरकारी योजनाओं के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, घर के पास लगेंगे विशेष वित्तीय शिविर

केंद्र सरकार की पहल पर प्रदेश में विशेष वित्तीय समावेशन अभियान शुरू होगा।

By Abhishek RaiEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 04:41:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 04:57:16 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में अब सरकारी योजनाओं के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, घर के पास लगेंगे विशेष वित्तीय शिविर
31 दिसंबर तक लगेंगे विशेष शिविर , फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. वित्तीय समावेशन अभियान की शुरुआत
  2. हर ग्राम पंचायत में चलेगा अभियान
  3. 31 दिसंबर तक लगेंगे विशेष शिविर

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। बैंकिंग सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। केंद्र सरकार की पहल पर बुधवार से प्रदेश में विशेष वित्तीय समावेशन अभियान शुरू होगा।

इसके तहत हर ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय में शिविर लगाकर लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। शिविरों में नए बैंक खाते खुलवाने, लंबे समय से निष्क्रिय खातों को दोबारा चालू कराने और बीमा व पेंशन योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों को भी बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने पर जोर रहेगा।


यह भी पढ़ें- रायपुर में सीनियर IAS सुबोध कुमार सिंह के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

बैंक खातों की करा सकेंगे केवाईसी

अभियान के दौरान लोग अपने बैंक खातों की पुनः केवाईसी करा सकेंगे। आधार जोड़ने, केंद्रीय केवाईसी पहचान संख्या बनवाने और नॉमिनी से संबंधित जानकारी अपडेट कराने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा शिविरों में सुरक्षित डिजिटल लेनदेन और साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी दी जाएगी।

अभियान जिला प्रशासन और विभिन्न बैंकों के समन्वय से संचालित होगा। बीमा योजनाओं में पंजीयन और प्रीमियम कटौती के लिए हितग्राहियों की स्पष्ट सहमति अनिवार्य होगी।

यह भी पढ़ें- रायपुर- कुरूद और रायपुर-रावघाट के लिए आज से मिलेगी सीधी ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी