• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

त्योहारी सीजन में रायपुर पुलिस का एक्शन, 91 बदमाश गिरफ्तार, हथियार, शराब और गांजा बरामद

रायपुर में त्योहारी सीजन के दौरान पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 91 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब, हथियार, गांजा और नकदी जब्त की गई।

By Deepak ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 09:25:04 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 09:28:03 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
त्योहारी सीजन में रायपुर पुलिस का एक्शन, 91 बदमाश गिरफ्तार, हथियार, शराब और गांजा बरामद
त्योहारी सीजन में रायपुर पुलिस का एक्शन। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. त्योहारी सीजन में रायपुर पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान
  2. कार्रवाई के दौरान कुल 91 अपराधी किए गए गिरफ्तार
  3. 75 लीटर अवैध शराब, गांजा और हथियार हुए जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : त्योहारी सीजन में शहर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम और नार्थ जोन में विशेष अभियान चलाया गया। डीसीपी (पश्चिम) राबिन्सन गुरिया और डीसीपी (नार्थ) दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा।

पश्चिम क्षेत्र में 91 आरोपित गिरफ्तार

पश्चिम क्षेत्र (4 से 10 नवंबर) में विभिन्न थानों की कार्रवाई के तहत कुल 91 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 52 वारंटों की तामिली, 135 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 75.24 लीटर अवैध शराब, सात चाकू व एक देसी कट्टा, 62,900 रुपये नकद के साथ 73 जुआरी तथा 1.724 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।


यह भी पढ़ें- रायपुर में 10 साल पुराने बदले की खौफनाक दास्तान, बेटे की मौत के शक में की हत्या; गटर में फेंका शव

नार्थ जोन में भी सघन कार्रवाई

वहीं नार्थ जोन में भी गुढ़ियारी, उरला, खम्हारडीह और खमतराई थाना क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की गई। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चाकू लहराकर दहशत फैला रहे एक अपचारी बालक को आर्म्स एक्ट के तहत पकड़ा गया, जबकि जुआ एक्ट और वारंट तामीली के तहत भी कई प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।