• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur Road Accident: मंदिर दर्शन कर लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत, दो घायल

पुलिस के अनुसार, भूमि अपनी सहेलियों के साथ एक एक्टिवा में सवार थी। भूमि पीछे बैठी हुई थी। जैसे ही स्कूटी चंदनीडीह नंदनवन मोड़ के पास मुड़ी, पीछे से आ ...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 16 Aug 2025 10:58:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 Aug 2025 11:49:26 PM (IST)
Raipur Road Accident: मंदिर दर्शन कर लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत, दो घायल
रायपुर में ट्रक की चपेट से युवती की मौत।

HighLights

  1. चंदनीडीह मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा
  2. मंदिर दर्शन कर लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचला
  3. छात्रा की मौके पर ही हुई मौत, दो हुए घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के नंदनवन, चंदनीडीह मोड़ के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेमेतरा की रहने वाली और रायपुर में डिफेंस की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय युवती भूमि चंद्राकर की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात लगभग नौ बजे हुआ, जब वह अपनी दो सहेलियों के साथ जन्माष्टमी मनाकर इस्कॉन मंदिर से लौट रही थी।

ट्रक के चपेट में आने से हुई मौत

पुलिस के अनुसार, भूमि अपनी सहेलियों के साथ एक एक्टिवा में सवार थी। भूमि पीछे बैठी हुई थी। जैसे ही स्कूटी चंदनीडीह नंदनवन मोड़ के पास मुड़ी, पीछे से आ रहे ट्रक का पिछला चक्का एक्टिवा से टकरा गया। टकराने के बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और तीनों सहेलियां सड़क पर जा गिरीं। दुर्भाग्य से भूमि सीधे ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों सहेलियां बाल-बाल बच गईं और उन्हें मामूली चोटें आईं।


ये भी पढ़ें- CG News: जंगल में चल रहा था जुए का अड्डा, आठ पकड़ाए, पुलिस ने जब्त किए 1.12 लाख रुपये

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।