• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में आधी रात को गुंडों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर पर किया पथराव, फिर अंदर घुसकर बेरहमी से पीटा

रायपुर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर पर आधी रात को गुंडों ने पथराव किया और घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि बदमाश नशे के लिए रुपये मांगने आए थे और...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 19 May 2025 01:30:14 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 May 2025 01:52:20 PM (IST)
रायपुर में आधी रात को गुंडों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर पर किया पथराव, फिर अंदर घुसकर बेरहमी से पीटा
मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल।

HighLights

  1. अमन डॉन गैंग के गुर्गे नशे के लिए इंजीनियर से रुपये मांगने आए थे।
  2. वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर की पुलिस ने शुरू की है जांच।
  3. लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, जल्द गिरफ्तारी की मांग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियाकला स्थित रिद्धि-सिद्धि लोटस पार्क सोसाइटी में आधी रात को गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत पंकज कुमार सिंह के घर पर कुछ बदमाशों ने पहले पथराव किया, फिर घर में घुसकर उनकी जमकर पिटाई कर दी।

आरोप है कि बदमाश अमन डॉन गैंग के गुर्गे थे, जो नशे के लिए रुपये मांगने आए थे। जब युवक ने रुपये देने से इनकार किया, तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। यही नहीं, घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया गया है।


naidunia_image

बेरहमी से पीटा

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह आरोपियों ने युवक को बेरहमी से पीटा। फिलहाल सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

naidunia_image

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।