• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रॉपर्टी खरीदने वालों की रायपुर पहली पसंद, इस वर्ष 46 हजार संपत्तियों के हुए सौदे

रायपुर के 46 हजार संपत्तियों को खरीदने वालों में से 10 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो प्रदेश के बाहर के हैं। इससे साफ है कि राजधानी में हो रहे विकास का असर लोग...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 04 Apr 2025 12:07:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Apr 2025 01:01:25 PM (IST)
प्रॉपर्टी खरीदने वालों की रायपुर पहली पसंद, इस वर्ष 46 हजार संपत्तियों के हुए सौदे
31 मार्च को रायपुर के रजिस्ट्री आफिस में इस तरह लगी थी भीड़।

HighLights

  1. राजधानी में हो रहे विकास का असर अब प्रदेश में दिखाई देने लगा है।
  2. बिलासपुर दूसरे नंबर पर, वहां 41 हजार संपत्तियों की हुई रजिस्ट्री।
  3. संपत्ति खरीदने के मामले में तीसरे नंबर पर दुर्ग, 34 हजार रजिस्ट्री हुई।

जितेंद्र सिंह दहिया, ‌रायपुर। राजधानी के बढ़ रहे दायरे और सुविधाओं के कारण लोग अपने लिए आशियाना यहां बनाना चाह रहे हैं। प्रदेश के साथ अगल-अलग राज्यों के लोगों को रायपुर शहर पसंद आ रहा है। वर्ष 2024-25 में प्रदेश भर में संपत्तियों की खरीदी-बिक्री में रायपुर सबसे आगे रहा।

रायपुर में कुल 46 हजार लोगों नें मकान और जमीन खरीदे। पंजीयन विभाग से मिले आंकड़े बता रहे हैं कि बिलासपुर दूसरे नंबर पर रहा। यहां 41 हजार रजिस्ट्री हुई। दुर्ग में 34 संपत्तियां खरीदी-बेची गईं।

रायपुर के 46 हजार संपत्तियों को खरीदने वालों में से 10 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो प्रदेश के बाहर के हैं। इससे साफ है कि राजधानी में हो रहे विकास का असर लोगों को दिखने लगा है। रायपुर के पंजीयन विभाग को इस साल लक्ष्य के विरुद्ध 90.12 प्रतिशत अधिक आय प्राप्त हुई है।


पिछले वर्ष से कम रजिस्ट्री

बता दें कि राजधानी में प्रदेश भर से ज्यादा रजिस्ट्री हुई है, लेकिन बीते साल से आंकड़ा काफी कम है। बीते साल 72,604 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई थी। इस साल 46,589 संपत्ति की रजिस्ट्री हुई है। 2024-25 वित्तीय वर्ष में 26,015 संपत्तियों की रजिस्ट्री कम हुई हैं। इसके पीछे अवैध प्लाटिंग और सुगम एप में हुई सख्ती के कारण रजिस्ट्री के आंकड़े गिर गए हैं।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर के 1,008 भक्त करेंगे रामलला के दर्शन, पांच अप्रैल को रवाना होगा भक्तों का जत्था

naidunia_image

बीते साल से आय में आगे

बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 72 604 संपत्तियों की रजिस्ट्री के साथ रायपुर पहले नंबर पर था। 2022-24 साल 65654 संपत्तियों के सौदे हुए थे। यह संख्या गिर कर 46,589 पर आ गई, लेकिन आय में 15.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वित्तीय वर्ष में 110481.44 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है।

नए मास्टर प्लान के तहत बोरियाकला एजुकेशन हब, कचना प्रीमियम रेसिडेंशियल जोन, गिरौद को लाजिस्टिक हब, टाटीबंध को ट्रांसपोर्टेशन जोन, राजधानी का तेजी से ग्रोथ हो रहा है। इसलिए लोग अपना अशियाना रायपुर में बनाना चाहते हैं। - पंकज लाहोटी, अध्यक्ष, क्रेडाई

यह भी पढ़ें- बलौदाबाजार हिंसा : कांग्रेस विधायक देवेंद्र सहित आठ पर चलेगा मुकदमा, कोर्ट में आरोप तय

आवासीय प्लाटों की ज्यादा हुई बिक्री

अहम बात यह है कि अन्य प्रदेश के लोग भी रायपुर में अपना आशियाना बनाना चाहते हैं। बीते एक साल में सबसे ज्यादा बिक्री आवासीय प्लाटों की हुई है। इसके अलावा सरकारी एजेंसियों की रिआयती फ्लैट भी बिके हैं। इससे अब बड़े मैट्रो शहरों की तरह स्वतंत्र मकानों के साथ फ्लैट कल्चर भी डवलप हुआ है। राजधानी में अभी 20 लाख से लेकर 6 करोड़ तक के फ्लैट बिके हैं।