
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर में राजेंद्र नगर स्थित फूड पार्क में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने के दौरान मौके पर दो सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए, जिससे आग और भड़क गई। इस हादसे में आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जल गया।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश जारी है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में चिट्टा बेचते दो युवक पकड़ाए, ₹1.05 लाख की हेरोइन जब्त, जोरापारा से चाकूबाज गुंडा भी दबोचा