• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh jobs: छत्तीसगढ़ में इस विभाग में निकली है भर्ती , जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन और अंतिम तिथि

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कि...और पढ़ें

By Vakesh SahuEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Wed, 08 Oct 2025 04:40:11 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Oct 2025 04:40:11 AM (IST)
Chhattisgarh jobs: छत्तीसगढ़ में इस विभाग में निकली है भर्ती , जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन और अंतिम तिथि
छत्तीसगढ़ में इस विभाग में निकली है भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया। कुल 55 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन 10 अक्टूबर से आठ नवंबर तक किए जा सकेंगे। आवेदन [www.psc.cg.gov.in](http://www.psc.cg.gov.in) के माध्यम से करना होगा। परीक्षा की तिथि संभावित रूप से 18 जनवरी 2026 होगी। वहीं परीक्षा केंद्र संभवत: रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर होंगे।

जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों का आवेदन केवल ऑनलाइन एवं निर्धारित तिथि तक ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के मैनुअल व डाक द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा शुल्क व पोर्टल शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए किसी बैंक के ड्राफ्ट व चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कितना लगेगा शुल्क

आवेदन में सशुल्क त्रुटि सुधार का कार्य निशुल्क त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि के बाद 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 14 नवंबर रात 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। उक्त सशुल्क त्रुटि सुधार के लिए 500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। त्रुटि सुधार का कार्य केवल एक बार ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। त्रुटि सुधार के दौरान अभ्यर्थी केवल लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी, मूल निवासी, नि:शक्तजन एवं भूतपूर्व सैनिक संबंधी प्रविष्टियों में सुधार कर सकेंगे। अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है।


इसे भी पढ़ें-Cough Syrup Death : 19 बच्चों की मौत के बाद शिकंजे में श्रीसन, सरकार ने थमाया अल्टीमेटम