• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल... रायपुर कमिश्नरेट को मिले 3 नए DCP, 3 थानों के टीआई भी बदले गए

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यकुशलता को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 05:54:40 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 05:54:40 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल... रायपुर कमिश्नरेट को मिले 3 नए DCP, 3 थानों के टीआई भी बदले गए
रायपुर पुलिस विभाग ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट।

HighLights

  1. रायपुर पुलिस विभाग ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट
  2. 3 सीनियर पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना
  3. रायपुर में पुलिस उपायुक्तों के विभागों में बदलाव

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यकुशलता को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य के गृह (पुलिस) विभाग और रायपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से जारी आदेशों के तहत तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत चार थाना प्रभारियों (टीआइ) के तबादले किए गए हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी के जरिए तीन प्रमुख थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

शीर्ष स्तर पर नई पदस्थापना

गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत रायपुर कमिश्नरेट में पदस्थ तीन वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों और कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है:

  • तारकेश्वर पटेल: रायपुर कमिश्नरेट में अब तक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य) की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ अधिकारी तारकेश्वर पटेल को पदोन्नत करते हुए पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य) के पद पर तैनात किया गया है।
  • दीपमाला कश्यप: बिलासपुर में विशेष शाखा के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत दीपमाला कश्यप को रायपुर स्थानांतरित किया गया है। उन्हें अब रायपुर में पुलिस उपायुक्त (जोन उत्तर) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
  • अर्चना झा: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय, प्रशिक्षण, डीएसबी, अजाक एवं सीडब्ल्यूसी) के पद पर कार्यरत अर्चना झा के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। उन्हें अब रायपुर कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) का नया प्रभार सौंपा गया है।

चार निरीक्षकों के तबादले, तीन थानों को मिले नए प्रभारी

वरिष्ठ अधिकारियों के फेरबदल के साथ ही स्थानीय स्तर पर पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशासनिक आधार पर चार निरीक्षकों (TI) की नई पदस्थापना सूची जारी की है:

  • सतीश सिंह गहरवार: इन्हें अब कोतवाली थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • राजेश कुमार सिंह: यातायात शाखा में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को फील्ड ड्यूटी पर भेजते हुए आजाद चौक थाने की कमान सौंपी गई है।
  • पारस राम पटेल: यातायात विभाग से हटाकर पारस राम पटेल को सरस्वती नगर थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
  • नरेंद्र कुमार साहू: यातायात शाखा में कार्यरत नरेंद्र कुमार साहू को भी नई जिम्मेदारी देते हुए गुढ़ियारी थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- पेंशन मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, नगर निगम रायपुर की याचिका की खारिज, कहा- सुनवाई के समय क्यों नहीं रखे तथ्य?