• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

Raipur News: बिलासपुर बायपास पर भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रकों टकराने से लगी आग; दो ड्राइवर घायल

रायपुर के बिलासपुर बायपास पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया। 3 तेज रफ्तार ट्रक आपस में टकरा गए। हादसा इतना भयानक था कि एक ट्रक में आग लग गई। इस एक...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 08 Nov 2025 01:56:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Nov 2025 02:03:51 PM (IST)
Raipur News: बिलासपुर बायपास पर भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रकों टकराने से लगी आग; दो ड्राइवर घायल
बिलासपुर बायपास पर भीषण सड़क हादसा

HighLights

  1. बिलासपुर बायपास पर भीषण सड़क हादसा
  2. हाईवे पर तीन तेज रफ्तार ट्रक आपस में टकराए
  3. हादसे से ट्रक में लगी आग, दो ड्राइवर घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। शहर कबीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर बायपास पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

naidunia_image

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो ट्रक चालकों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां लगाई गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। हादसे के कारण बायपास पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में नियंत्रित किया।


यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में दो युवकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, एक को बांधकर पीटा, दूसरे के कपड़े उतरवाए

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा संभवतः तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ है। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल चालकों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।