• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

कोयला टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख ठगे, कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और केस

ठगी के आरोपों में घिरे कारोबारी अंबेडकर उर्फ दीपक टंडन के खिलाफ एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

By Deepak ShuklaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 01:49:14 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 01:50:30 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कोयला टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख ठगे, कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और केस

HighLights

  1. पांच मामलों के बाद फिर चर्चा में आया नाम
  2. 15 लाख रुपये नकद लेकर दिए दो चेक
  3. बैंक से जानकारी लेने के बाद खुला राज

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर। ठगी के आरोपों में घिरे अंबेडकर उर्फ दीपक टंडन के खिलाफ एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने के नाम पर सक्ती के कारोबारी से 15 लाख रुपये लेने के आरोप में सक्ती थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही आरोपित के खिलाफ अब तक दर्ज अपराधों की संख्या पांच हो गई है।

ताजा मामले में आरोप है कि आरोपित ने शासन-प्रशासन में अच्छी पहुंच होने का हवाला देकर कारोबारी को भरोसे में लिया और रकम लेने के बाद गारंटी के नाम पर बंद बैंक खाते का चेक थमा दिया। कई साल तक टेंडर नहीं मिलने और रकम वापस नहीं होने पर कारोबारी ने बैंक से जानकारी ली तो धोखाधड़ी का पता चला।


आरोपित मूल रूप से कोरबा का निवासी है

पुलिस ने सक्ती के वार्ड क्रमांक छह, गुरुद्वारा क्षेत्र निवासी कोयला कारोबारी किशन शर्मा की शिकायत पर 10 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपित मूल रूप से कोरबा का निवासी बताया गया है और उसका रायपुर में भी आना-जाना रहा है।

कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने का भरोसा दिया

शिकायतकर्ता किशन शर्मा ट्रांसपोर्टिंग और कोयले के कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मार्च 2022 में रायपुर में उनकी मुलाकात दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपित ने खुद को बड़े लोगों से संपर्क रखने वाला बताया।

उसने शासन-प्रशासन में अच्छी पहुंच होने का हवाला देते हुए कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने का भरोसा दिया। कारोबारी को विश्वास दिलाया गया कि उसके माध्यम से टेंडर मिलने पर उन्हें बड़ा व्यावसायिक फायदा होगा।

15 लाख नकद लेकर दिए दो चेक

कारोबारी के मुताबिक, टेंडर दिलाने के भरोसे पर उन्होंने आरोपित को 15 लाख रुपये नकद दिए थे। रकम की गारंटी के तौर पर आरोपित ने एचडीएफसी बैंक का चार लाख रुपये का चेक दिया। इसके साथ ही एक ब्लैंक चेक भी सौंपा।

आरोपित ने कहा था कि जब जरूरत पड़े, चेक बैंक में लगाकर रकम निकाल सकते हैं। कारोबारी को उम्मीद थी कि टेंडर मिलने के बाद उनका पैसा वापस हो जाएगा।

बैंक से जानकारी ली तो खुला राज

काफी समय बीतने के बाद भी न तो कोयले का टेंडर मिला और न ही रकम वापस की गई। इसके बाद कारोबारी ने चेक बैंक में जमा करने से पहले एचडीएफसी बैंक से खाते की जानकारी ली। वहां पता चला कि आरोपित का संबंधित बैंक खाता कई साल पहले ही बंद हो चुका है।

ऐसे में चार लाख रुपये का चेक भी उनके किसी काम का नहीं था। कारोबारी का आरोप है कि आरोपित ने बंद खाते का चेक देकर उन्हें भरोसे में रखा और 15 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की।

रकम वापसी के भरोसे में बीत गए चार साल

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च 2022 को रकम दी गई थी। इसके बाद वह लंबे समय तक आरोपित से पैसे वापस मिलने की उम्मीद लगाए रहे। रकम लौटाने के भरोसे के कारण उन्होंने तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं की।

करीब चार साल बाद 10 नवंबर 2026 को उन्होंने सक्ती थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर एफआइआर दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पांच मामलों के बाद फिर चर्चा में आया नाम

अंबेडकर उर्फ दीपक टंडन के खिलाफ अब तक कुल पांच अपराध दर्ज हो चुके हैं। सक्ती में 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का नया मामला सामने आने के बाद उसका नाम फिर चर्चा में है। पुलिस अब रकम के लेनदेन, दिए गए चेक और बैंक खाते की स्थिति की जांच करेगी।

साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि कोयले का टेंडर दिलाने के नाम पर कारोबारी से रकम लेने के बाद आरोपित ने क्या कदम उठाए थे और रकम कहां खर्च की।

यह भी पढ़ें- रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन पर एफआईआर, सरकारी सील तोड़ने और कब्जा करने का आरोप

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।