• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

कोयला खदान में ठेका दिलाने के नाम पर 56 लाख की ठगी, दीपक टंडन पर दो और FIR

कोरबा की एसईसीएल कोयला खदान में ठेका दिलाने का झांसा देकर 56 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी दीपक टंडन पर दो और एफआईआर दर्ज की हैं।

By Deepak ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 10:30:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 10:30:23 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कोयला खदान में ठेका दिलाने के नाम पर 56 लाख की ठगी, दीपक टंडन पर दो और FIR
दीपक टंडन

HighLights

  1. एसईसीएल कोयला खदान में ठेका दिलाने के नाम पर 56 लाख की ठगी।
  2. तेलीबांधा थाने में सिक्योरिटी एजेंसी संचालक और मैनेजर ने दर्ज कराई एफआईआर।
  3. आरोपी दीपक टंडन के खिलाफ छत्तीसगढ़ में अब तक 8 मामले दर्ज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नेताओं और बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा कर लोगों को ठगने के आरोपित दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोरबा की एसईसीएल कोयला खदान में सिक्योरिटी गार्ड लगाने और कोल ट्रांसपोर्टिंग का ठेका दिलाने का झांसा देकर 56 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने दो और एफआईआर दर्ज की हैं। दोनों मामलों में सिक्योरिटी एजेंसी संचालक श्याम सिंह ठाकुर और उनके मैनेजर विकास कुमार नागले ने शिकायत दर्ज कराई है।

दोनों शिकायतों के मुताबिक, आरोपित दीपक टंडन ने वर्ष 2022 में होटल वेलकम श्री, वीआइपी रोड में मुलाकात के दौरान अपनी बड़े नेताओं, मंत्रियों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से पहचान होने का दावा किया था। उसने एसईसीएल कोरबा में सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराने और कोयला परिवहन का काम दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके लिए उसने दोनों से अलग-अलग रकम ली।


मैनेजर से 25 लाख रुपये लिए, सुरक्षा के लिए दिया चेक बाउंस होने का दावा

पहली एफआईआर में कमल विहार निवासी विकास कुमार नागले ने बताया कि वह रूद्रा सिक्योरिटी एजेंसी में मैनेजर है। मई 2022 में श्याम ठाकुर के माध्यम से उसकी मुलाकात दीपक टंडन से हुई थी। आरोपित ने कोयला खदान में सिक्योरिटी गार्ड और ट्रांसपोर्टिंग का काम दिलाने का प्रस्ताव दिया।

जुलाई 2022 में होटल वेलकम श्री के पास श्याम ठाकुर की मौजूदगी में उससे 25 लाख रुपये नकद लिए गए। रकम की सुरक्षा के नाम पर आरोपित ने यस बैंक का चेक भी दिया था। काफी समय बाद न काम मिला और न रकम वापस की गई। बैंक में पता करने पर खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने की जानकारी मिली।

एजेंसी संचालक से 31 लाख रुपये लेने का आरोप

दूसरी एफआईआर में गुलशन वाटिका सेजबहार निवासी श्याम सिंह ठाकुर ने बताया कि वह रूद्रा सिक्योरिटी ग्रुप का संचालन करते हैं। वर्ष 2022 में होटल वेलकम श्री में दीपक टंडन से उनकी पहचान हुई थी। आरोपित ने कोरबा की कोयला खदान में सिक्योरिटी और कोल ट्रांसपोर्टिंग का ठेका दिलाने का भरोसा देकर जून 2022 में विकास नागले की मौजूदगी में उनसे 31 लाख रुपये नकद लिए। बाद में काम के संबंध में पूछने पर वह अधिकारियों से बातचीत चलने का हवाला देकर टालता रहा। आरोपित ने तीन अगस्त 2022 का 31 लाख रुपये का चेक भी दिया, लेकिन बैंक में पर्याप्त राशि नहीं मिली।

प्रदेश में आठ एफआईआर, 11 शिकायतों की जांच

दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ ठगी के आरोपों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अब तक आठ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इनमें पांच मामले रायपुर, एक बिलासपुर, एक सक्ती और एक कोरबा में दर्ज हैं।

इसके अलावा 11 शिकायत आवेदन की जांच चल रही है। आरोपित पर फर्जी पहचान और प्रभावशाली लोगों से संबंध होने का दावा कर लोगों का विश्वास जीतने के आरोप भी लगे हैं। शिकायतों में फर्जी एसईसीएल अधिकारी और सीएमडी बनकर ठेका दिलाने का भरोसा देने की बात भी सामने आई है। वहीं, कुछ शिकायतकर्ताओं ने रकम वापस मांगने पर होटल वेलकम श्री में बंधक बनाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। तेलीबांधा पुलिस दोनों नए मामलों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- टोनही बताकर महिला पर चाकू से हमला, बेटी की बीमारी का ठीकरा पड़ोसन पर फोड़ा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।