Chhattisgarh News: संजीव कटियार बने पावर जनरेशन कंपनी के नए प्रबंध निदेशक, कहा- सस्ती दर पर बिजली उत्पादन करना प्राथमिकता
नवनियुक्त प्रबंध निदेशक कटियार ने बीई मेकेनिकल की शिक्षा शासकीय इंजीनियरिंग कालेज जबलपुर से प्राप्त की और 17 फरवरी 1983 को मध्यप्रदेश विद्युत मंडल में ...और पढ़ें
By Abhishek RaiEdited By: Abhishek Rai
Publish Date: Thu, 01 Dec 2022 08:37:19 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Dec 2022 08:37:19 PM (IST)

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के नए प्रबंध निदेशक संजीव कुमार कटियार ने पावर कंपनी के डगनियां मुख्यालय स्थित सेवा भवन में पदभार ग्रहण कर लिया है। राज्य शासन के ऊर्जा विभाग ने उनकी पदस्थापना का आदेश जारी किया है। पदभार संभालने के बाद संजीव कुमार कटियार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सस्ती दर पर बिजली उत्पादन की रहेगी, इसके लिए जनरेशन कंपनी में सतत दक्षता विकास के कार्यों पर फोकस किया जाएगा।
कोरबा पश्चिम में कार्यपालक निदेशक के रूप में थे पदस्थ
संजीव कटियार हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में कार्यपालक निदेशक के रूप में पदस्थ थे। नए आदेश के बाद वे प्रबंध निदेशक नियुक्त किये गए हैं। अब तक प्रबंध निदेशक के रूप में एनके बिजौरा सेवारत थे। प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त होने पर कटियार ने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की रीति-नीति के अनुरूप विद्युत गृहों में दक्षतापूर्वक विद्युत उत्पादन पर जोर दिया जाएगा। कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों सहित श्रमिक संगठनों ने कटियार को सफल कार्यकाल के लिए अग्रिम शुभकामनाए दी।
बीई मेकेनिकल की शिक्षा
नवनियुक्त प्रबंध निदेशक कटियार ने बीई मेकेनिकल की शिक्षा शासकीय इंजीनियरिंग कालेज जबलपुर से प्राप्त की और 17 फरवरी 1983 को मध्यप्रदेश विद्युत मंडल में सहायक अभियंता प्रशिक्षु के रूप में अपनी सेवायें आरंभ की। इसके बाद हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम के संचालन में अपनी सेवायें देते हुए 210 मेगावाट की प्रथम यूनिट के सिंक्रोनाइजेशन में आपने महती भूमिका का निवर्हन किया। 1996 तक विभिन्ना इकाईयों में पदस्थापना पर पूरी निष्ठा एवं लगन से उन्होंने अपने कार्यों को अंजाम दिया।विद्युत मंडल मुख्यालय जबलपुर में पदस्थापना के दौरान बाण सागर जल विद्युत परियोजना के निर्माण तथा क्रियान्वयन में उन्होंने महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई।
अपनी सेवायात्रा में आगे बढ़ते हुए कटियार ने वर्ष 2018 में पदोन्नाति उपरांत अतिरिक्त मुख्य अभियंता परियोजना (क्रय एवं कार्य) के पद पर अपनी सेवायें दी। 25 नवंबर 2021 को मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नाति के बाद कोरबा पश्चिम में मुख्य अभियंता (उत्पादन) के पद पर वे पदस्थ किए गए थे। सात सितंबर 2022 से अब तक कटियार कार्यपालक निदेशक के पद पर हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में पदस्थ थे।