• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सत्य साईं अस्पताल को जमीन देने की पहल शुरू, नवा रायपुर में खुलेगा संजीवनी रिसर्च फाउंडेशन का केंद्र

नवा रायपुर में बच्चों की फ्री हार्ट सर्जरी और इलाज की सुविधा देने वाले श्री सत्य साईं संजीवनी रिसर्च फाउंडेशन का केंद्र खुलेगा। इसके लिए नवा रायपुर वि...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 30 Dec 2024 12:58:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Dec 2024 12:58:34 PM (IST)
सत्य साईं अस्पताल को जमीन देने की पहल शुरू, नवा रायपुर में खुलेगा संजीवनी रिसर्च फाउंडेशन का केंद्र
सत्यसाईं अस्पताल में बच्चों के दिल की बीमारियों के इलाज के नहीं लिए जाते हैं पैसे।

HighLights

  1. एनआरडीए ने भूमि आवंटन की प्रक्रिया शरू कर दी है।
  2. यहां फ्री में की जाती है बच्चों की हार्ट सर्जरी और इलाज।
  3. देश ही नहीं विदेशों से भी इलाज के लिए आते हैं मरीज।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) ने नवा रायपुर में सत्य साईं रिसर्च सेंटर के लिए भूमि आवंटित करने की पहल शुरू कर दी है। बच्चों की फ्री हार्ट सर्जरी और इलाज की सुविधा देने वाले श्री सत्य साईं संजीवनी रिसर्च फाउंडेशन का यहां केंद्र खुलेगा।

इसे अत्याधुनिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर के रूप में विकसित करेंगे। मरीजों के स्वजनों के लिए आवासीय सुविधा होगी, ताकि उपचार के दौरान ठहर सकें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में नवा रायपुर को देश का प्रमुख मेडिकल हब बनाने के प्रयास जारी है।


इसी क्रम में एनआरडीए ने श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल को रिसर्च सेंटर के लिए भूमि आवंटित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे कैबिनेट में भी लाया जाएगा। ये अस्पताल ऐसा है, जहां बिलिंग काउंटर ही नहीं है। इसके अलावा के रहने-खाने का कोई शुल्क नहीं लगता है। यहां इलाज कराने के लिए विदेश से भी मरीज आते हैं।

नवा रायपुर को मेडिकल सिटी बनाने के लिए काम किया जा रहा है। हमारी कोशिश जरूरतमंदों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगी। -ओपी चौधरी, वित्त एवं आवास मंत्री

बच्चों की हृदय संबंधी बीमारियों के इलाज में मददगार

साल 2022 में स्थापित श्री सत्य साईं संजीवनी रिसर्च फाउंडेशन होमोग्राफ्ट इम्प्लांटेशन, बच्चों की हृदय सर्जरी और दुनिया के सबसे बड़े हार्ट टिशू और सीरम बायो-बैंक का संचालन करता है। यहां संगृहीत डाटा बच्चों की हृदय संबंधी बीमारियों के इलाज में मददगार साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें- उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की चेतावनी, 3 दिन में 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है पारा

हाल ही में कोरबा के एक बच्चे का दिल उत्तर प्रदेश के एक बच्चे को प्रत्यारोपित किया गया, जो अंगदान और चिकित्सा की उन्नति को दर्शाता है। अब तक फाउंडेशन ने 34,000 से अधिक सर्जरी की है। रायपुर केंद्र में 18,000 सर्जरी पूरी हुई हैं, जिनमें से 4,000 छत्तीसगढ़ के बच्चों की हैं।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- CG Cabinet Meet: छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की साल की आखिरी बैठक आज… 2025 के लिए हो सकते हैं बड़े फैसले

200 बच्चों की रोजाना होती है जांच

100 बेड के श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल में रोजाना 200 बच्चों की जांच होती है। यहां पर बच्चों की जांच की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें से एक हाई क्वालिटी की फीटल इकोकार्डियोग्राफी भी है, जो कि गर्भवास्था के समय मां के गर्भ में पल रहे बच्चे में दिल की किसी बीमारी का पता लगाने के लिए की जाती है।