
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। महादेव सट्टा के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को गुरुवार 19 नवंबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। उसकी रिमांड अवधि खत्म होने के मद्देनजर उसे ईडी और सीबीआई, दोनों मामलों में अलग-अलग अदालतों में पेश किया जाएगा।
ईडी उससे दोबारा पूछताछ के लिए अदालत से कस्टोडियल रिमांड की मांग कर सकती है। इस बीच मामले की जांच का दायरा पांच पुलिस के अधिकारियों तक पहुंच गई है। उन पर महादेव सट्टा के आरोपितों को संरक्षण देने के एवज में बड़ी रकम लेने का आरोप है।
दो दिन से चल रही पूछताछ
सभी को पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर दिल्ली बुलाया गया है। एक एएसपी और एक आईपीएस से पिछले दो दिन से पूछताछ चल रही है। बता दे कि, खुद सौरभ ने पूछताछ में हर महीने नेताओ व अफसरों को एक करोड़ रुपये प्रोटक्शन मनी देना स्वीकार किया है।
यह भी पढ़ें- Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का टाइम-टेबल, यहां देखें पूरी जानकारी
सौरभ चंद्राकर की पेशी और ईडी की संभावित रिमांड मांग के साथ अब जांच में पुलिस अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी पूछताछ अहम मानी जा रही है।