• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

School Timing Change: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से बदला स्कूलों का समय, अब इस समय लगेंगी क्लासेज

School Timing Change: भारत में बेशक मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन देश में अब भी कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। इनमें ...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Mon, 16 Jun 2025 01:45:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Jun 2025 03:22:23 PM (IST)
School Timing Change: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से बदला स्कूलों का समय, अब इस समय लगेंगी क्लासेज
छत्तीसगढ़ के स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के स्कूलों के समय में हुआ बदलाव
  2. भीषण गर्मी की वजह से लिया गया फैसला
  3. 23 जून से समयानुसार संचालित होंगी कक्षाएं

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। शिक्षा सत्र 2025-26 की शुरुआत 16 जून से हो चुकी है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी के चलते छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 17 जून से 21 जून 2025 तक प्रदेश की सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूलों की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगी। इसके बाद 23 जून 2025 से विद्यालयों में सामान्य समयानुसार कक्षाएं संचालित की जाएंगी।


यह भी पढ़ें: NEET Result 2025: नीट का कम स्कोर है तो चिंता न करें, इन कोर्सेस में भी करियर के सुनहरे अवसर

अभिभावकों से की गई अपील

यह आदेश राज्यपाल के नाम से अतिरिक्त सचिव आर. पी. वर्मा द्वारा जारी किया गया है और सभी जिला कलेक्टर, संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण और अन्य संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी भेजी गई है। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे निर्देशों का पालन करते हुए समय पर विद्यालय पहुंचे और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

यह भी पढ़ें: Good News: बिलासपुर स्टेशन देने जा रहा यात्रियों को सौगात, 392 करोड़ रुपये हो रहे खर्च

447 सरकारी स्कूलों को मिले शिक्षक

सरकार ने कुछ दिन पहले ही राज्य के कुल 453 शिक्षक विहीन स्कूलों में से 447 स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती कर दी है। शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना से एक नई उम्मीद जगी है। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत शिक्षक विहीन 357 प्राथमिक स्कूल और 30 माध्यमिक स्कूल में नियमित शिक्षकों की पदस्थापना कर दी गई। सुकमा जिले के चार और बीजापुर जिले के दो हाई स्कूलों को छोड़ भी दें, तो राज्य में प्राथमिक स्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल तक अब शिक्षक विहीन नहीं हैं।