• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

सलाखों के पीछे रची गई 'ग्रैंड चोरी' की स्क्रिप्ट, गांजा तस्कर आरक्षक ने रायपुर में उड़ा दीं लग्जरी गाड़ियां

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुके निलंबित आरक्षक दिनेश कुमार टंडन द्वारा संचालित एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया ह...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 05:34:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 05:34:05 PM (IST)
सलाखों के पीछे रची गई 'ग्रैंड चोरी' की स्क्रिप्ट, गांजा तस्कर आरक्षक ने रायपुर में उड़ा दीं लग्जरी गाड़ियां
आरोपित दिनेश टंडन, इनोवा क्रिस्टा समेत बुलेट, केटीएम, स्प्लेंडर, एक्टिवा और दो ट्रैक्टर चोरी का राजफाश

HighLights

  1. गांजा तस्करी में जेल गए निलंबित आरक्षक ने बनाया वाहन चोर गिरोह।
  2. इनोवा क्रिस्टा, बुलेट, केटीएम, एक्टिवा और 2 ट्रैक्टर चोरी का खुलासा।
  3. रायपुर एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा की टीम ने 4 आरोपियों को दबोचा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: निलंबित आरक्षक दिनेश कुमार टंडन ने जेल में बंद रहने के दौरान बने संपर्कों का इस्तेमाल कर वाहन चोरी का गिरोह खड़ा कर लिया। महासमुंद में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े जाने के बाद जेल भेजे गए टंडन की वहीं अन्य आरोपितों से पहचान हुई।

जेल से बाहर आने के बाद आरोपितों ने मिलकर अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी करना शुरू कर दिया। चोरी के वाहनों को दूसरे लोगों के माध्यम से बेचने के साथ ही उनके नंबर में छेड़छाड़ और फर्जी दस्तावेज तैयार कर खपाने की बात भी सामने आई है। चोरी के वाहनों का इस्तेमाल तस्करी सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में किए जाने की भी जानकारी पुलिस को मिली है।


रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने वाहन चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपित साहिल राय समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की निशानदेही पर गैरेज के बाहर से चोरी की गई इनोवा क्रिस्टा बरामद की गई है। पूछताछ में कई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं का भी राजफाश हुआ है।

गैरेज में एक्टिवा बनवाने पहुंचा, चाबी चुरा ले गया

थाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दोदेखुर्द स्थित रुद्रांश मोटर गैरेज के बाहर खड़ी इनोवा क्रिस्टा कार चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को साहिल राय पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक्टिवा बनवाने के बहाने गैरेज पहुंचा था।

उस समय गैरेज में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। उसने वहां रखी इनोवा की चाबी अपने पास रख ली। इसके बाद पांच सितंबर की रात उसी चाबी से इनोवा क्रिस्टा चोरी कर ली। आरोपित वाहन लेकर समोदा पहुंचा। वहां वाहन का टायर खराब हो गया, जिसके बाद उसने कार को मेला स्थल के पास मंदिर के नजदीक खड़ा कर दिया और उसी में सो गया। सुबह वाहन को लाक कर वह वहां से चला गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर इनोवा क्रिस्टा और उसकी चाबी बरामद कर ली।

पूछताछ में खुली चोरी की पूरी कड़ी

साहिल से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि वह अकेले वाहन चोरी नहीं करता था। उसके साथ संजीव दत्ता, अमरजीत सिंह उर्फ बंटी और अन्य लोग जुड़े थे। पुलिस के अनुसार, चोरी के वाहनों को अलग-अलग लोगों के माध्यम से बेचने का काम किया जाता था।

करीब एक वर्ष पहले मेकाहारा चिरघर के पास से बुलेट चोरी करने के बाद उसे संजीव दत्ता के माध्यम से अमरजीत उर्फ बंटी को करीब 20 हजार रुपये में बेचने की जानकारी सामने आई। इसके कुछ दिन बाद वहीं से केटीएम बाइक भी चोरी की गई। इसी तरह घड़ी चौक पार्किंग से बुलेट चोरी कर संजीव के साथ मिलकर अमरजीत को बेचने तथा आमासिवनी मेन रोड से चोरी की गई बुलेट को ओडिशा में परिचित पितबास के माध्यम से खपाने की बात सामने आई है।

शराब दुकान से स्प्लेंडर और मरीन ड्राइव से एक्टिवा चोरी:

आरोपित ने करीब पांच-छह माह पहले आमासिवनी शराब दुकान से अपने भाई अभिषेक राय के साथ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी करना बताया है। इस वाहन के संबंध में थाना पंडरी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी। करीब दो-तीन माह पहले तेलीबांधा मरीन ड्राइव से एक्टिवा चोरी कर संजीव दत्ता को चलाने के लिए देने की जानकारी भी पूछताछ में सामने आई।

यह भी पढ़ें- भाई-बहनों के बीच उपजे उत्तराधिकार विवाद के मामले में बिलासपुर न्यायालय का बड़ा हस्तक्षेप

आरक्षक ने बताई जगह, वहां से चुराए ट्रैक्टर

पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल निलंबित आरक्षक दिनेश कुमार टंडन की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। आरोपितों ने करीब तीन माह पहले ग्राम धनसुली के एक बाड़े से ट्रैक्टर चोरी किया। इसे संजीव दत्ता के साथ मिलकर अमरजीत उर्फ बंटी को बेचने की बात सामने आई है।

इसके करीब एक से डेढ़ माह बाद धनसुली स्थित ईंट-भट्ठे से दूसरा ट्रैक्टर चोरी किया गया। चोरी के बाद उसे जोरा बाजार के पास खड़ा किया गया और बाद में संजीव दत्ता के साथ मिलकर भोरिंग, तुमगांव निवासी दिनेश कुमार टंडन को देने की जानकारी सामने आई है।

जेल में बनी थी गिरोह की नींव

पुलिस के मुताबिक दिनेश कुमार टंडन पहले पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर था। वर्ष 2016 में महासमुंद में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े जाने के बाद वह जेल गया था। जेल में रहने के दौरान उसकी पहचान अलग-अलग अपराधों में बंद आरोपितों से हुई।

इसी दौरान आपस में संपर्क बढ़ा और जेल से बाहर आने के बाद वाहन चोरी का गिरोह सक्रिय करने की बात सामने आई है। वहीं अमरजीत सिंह ने भी पूछताछ में वर्ष 2005 में आमानाका थाना क्षेत्र के हत्या के मामले में जेल जाने और करीब 14 वर्ष सजा काटने की बात बताई है। इसी दौरान जेल में उसकी संजीव दत्ता से पहचान होने की जानकारी पुलिस को दी गई है।

चार आरोपित गिरफ्तार

naidunia_image

साहिल राय पिता विजय राय (23), निवासी अमसेना, थाना खरोरा, हाल धनसुली हाउसिंग बोर्ड, विधानसभा, मुख्य आरोपित है। इसके अलावा संजीव दत्ता पिता सिद्धस दत्ता (27), निवासी आसमा कालोनी, उसलापुर, थाना सकरी, बिलासपुर, अमरजीत सिंह पिता गुरमीत सिंह (48), निवासी ग्राम चाक, थाना त्रपेडा, जिला अमृतसर, पंजाब, हाल आरडीए कालोनी हीरापुर, कबीर नगर, रायपुर और दिनेश कुमार टंडन (44), निवासी भोरिंग, थाना तुमगांव, महासमुंद को गिरफ्तार किया गया है।