• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

SECL दीपका खदान में 2 करोड़ का डंपर धूं-धूंकर जला, इंजन से धुआं निकलने के बाद लगी आग

कोरबा की दीपका खदान में खनन कार्य के दौरान डंपर में भीषण आग लग गई। करीब दो करोड़ रुपये का वाहन जल गया। चालक ने समय रहते कूदकर जान बचाई।

By Deepak ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 11:21:02 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 11:57:16 AM (IST)
SECL दीपका खदान में 2 करोड़ का डंपर धूं-धूंकर जला, इंजन से धुआं निकलने के बाद लगी आग
SECL दीपका खदान में 2 करोड़ का डंपर धू-धूकर जला। (नईदुनिया)

HighLights

  1. दीपका मेगा प्रोजेक्ट में खनन डंपर में भीषण आग लगी।
  2. इंजन से धुआं निकलने के बाद अचानक लपटें भड़कीं।
  3. करीब दो करोड़ रुपये कीमत का डंपर पूरी तरह जला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एसईसीएल) के दीपका मेगा प्रोजेक्ट क्षेत्र में बुधवार को खनन कार्य में लगे निजी कंपनी कलिंगा कमर्शियल के एक डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया। करीब दो करोड़ रुपये कीमत का डंपर पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से समय रहते वाहन से बाहर निकल जाने के कारण जनहानि नहीं हुई।

इंजन से अचानक निकलने लगा धुआं

  • बताया जा रहा है कि डंपर खदान के भीतर परिचालन में था। इसी दौरान इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही एसईसीएल का सुरक्षा अमला और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।

  • काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक डंपर पूरी तरह जल चुका था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
  • यह भी पढ़ें- आज रायपुर रोजगार मेला में 11,700 पदों पर भर्तियों के लिए आएंगी 72 से ज्यादा कंपनियां

    वाहनों के रखरखाव और अग्निशमन व्यवस्था पर सवाल

    घटना के बाद खदान में चल रहे भारी वाहनों के रखरखाव और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। विशेष रूप से वाहनों में लगे अग्निशमन उपकरण और फायर सप्रेशन सिस्टम की स्थिति की जांच की आवश्यकता बताई जा रही है। घटना के दौरान वाहन से उठता काला धुआं काफी दूर तक दिखाई दिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक समेत किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई।