• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होली पर सुरक्षा व्यवस्था: रायपुर में हुड़दंगियों पर ड्रोन से रहेगी नजर, एक हजार जवान रहेंगे तैनात

होली के मौके पर हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए रायपुर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। दोपहिया में तीन सवारी चलने वालों की जांच गुरुवार शाम से ही शुरू हो...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 13 Mar 2025 02:57:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Mar 2025 02:57:48 PM (IST)
होली पर सुरक्षा व्यवस्था: रायपुर में हुड़दंगियों पर ड्रोन से रहेगी नजर, एक हजार जवान रहेंगे तैनात
सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारी सड़कों पर मुस्तैद रहेंगे।

HighLights

  1. रायपुर में 60 जगहों पर रहेंगे चेक पाइंट, 40 पैट्रोलिंग वाहन करेंगे पेट्रोलिंग।
  2. 10 से ज्यादा जगहों पर ड्रोन से निगरानी, ITMS कैमरों की मदद लेगी पुलिस।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। होली के लिए जिले में एक हजार जवानों की तैनाती रहेगी। 60 जगहों में चेक पाइंट बनाए जाएंगे। रंग खेलने वाले दिन 40 पैट्रोलिंग वाहन भ्रमण करते रहेंगे। वहीं, 10 से ज्यादा जगहों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।

इसके अलावा आईटीएमएस के कैमरों की मदद पुलिस लेगी। हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। दोपहिया में तीन सवारी चलने वालों की जांच गुरुवार शाम से ही शुरू हो जाएगी। सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारी मुस्तैद रहेंगे।

होली के दिन चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

होली पर हुड़दंग करने वालों को रोकने पुलिस ने योजना बना ली है। इसके लिए थाना पुलिस के बल के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पुलिस ने 60 चेक पाइंट तय किए हैं, जहां संदिग्धों की जांच की जाएगी।


तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले, दोपहिया में तीन सवारी चलने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। रायपुर पुलिस ने होली में क्या न करें, इस बात को लेकर पोस्टर भी जारी किया है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से होली खेलने का आग्रह किया जा रहा है।

naidunia_image

नियमों का करें पालन

रायपुर पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि होली खेलने में हर्बल रंगों का प्रयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें। होली खेलते समय एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करें और बिजली के खंभों और तारों का ध्यान रखें।

इन बातों का ध्यान दें

  • होली में नशीले पदार्थ का सेवन न करें।
  • किसी को जबरन रंग न लगाएं।
  • ग्रीस और कांच युक्त रंग का प्रयोग न करें।
  • आवारा मवेशियों पर रंग न डालें।
  • अश्लील हरकतों एवं शब्दों का प्रयोग न करें।
  • बेवजह शहर में घूम कर हुड़दंग न मचाएं।
  • दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न चलें।
  • किसी प्रकार के मुखौटों का प्रयोग न करें।
  • ज्वलनशील पदार्थ उपयोग में न लाएं।
  • गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर हुड़दंग न करें।
  • तेज आवाज वाले साइलेंसर दोपहिया में न उपयोग करें।

आंबेडकर अस्पताल में दिनभर चिकित्सा व्यवस्था

होली में आंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे आपात चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। चिकित्सा व्यवस्था को दुरूस्त रखने अस्पताल अधीक्षक डा. संतोष सोनकर ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल स्टाफ समेत समस्त सभी विभागों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें- थैले में लिपटी, चींटियों से घिरी… रायपुर के अमलेश्वर में झाड़ियों में मिली दो महीने की बच्ची

होली के समय किसी भी प्रकार की दुर्घटना और आपात स्थिति से निपटने चिकित्सकीय व्यवस्था का सुचारु रूप से संचालन करने के आदेश दिए हैं। होली के दिन 14 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण अस्पताल में ओपीडी यानी बाह्य रोगी विभाग का संचालन नहीं होगा।

केवल आपात चिकित्सा सेवा पूर्व की भांति 24 घंटे जारी रहेगी। आपात स्थिति में मरीजों को परेशान न होना पड़े। इसके लिए सभी वार्डों में दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा सभी मेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- आबकारी घोटाला: लखमा के साथ आरोपियों की संख्या 21 पहुंची, 12 शराब निर्माता भी आरोपित

अस्पताल के सुरक्षा गार्ड एवं बंदूकधारी गार्ड को सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए सिक्योरिटी सुपरवाइजर द्वारा विशेष निर्देश दिए गए हैं। मरीजों को आवश्यकतानुसार डीकेएस अस्पताल स्थित सुपर स्पेशिलिटी विभाग भेजने के लिए एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी।