• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: नवा रायपुर में लगेंगे सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट उद्योग, भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू

नवा रायपुर अटल नगर में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रानिक काम्पोनेंट उद्योगों के लिए औद्योगिक भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए विकास प्राधिरक...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 23 Aug 2025 04:08:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Aug 2025 04:36:33 PM (IST)
CG News: नवा रायपुर में लगेंगे सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट उद्योग, भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू
नवा रायपुर में लगाया जाएगा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रानिक कंपोनेंट उद्योग (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रानिक कंपोनेंट उद्योग लगाया जाएगा
  2. अटल नगर विकास प्राधिकरण की ओर से भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू
  3. जमीन की प्रीमियम दर 990 रुपये प्रति वर्गमीटर, प्री-बिड मीटिंग 2 सितंबर को

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : नवा रायपुर अटल नगर में विकास की रफ्तार और तेज होने जा रही है। अटल नगर विकास प्राधिकरण ने अब सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रानिक काम्पोनेंट उद्योगों के लिए औद्योगिक भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू की है। इससे प्रदेश में हाईटेक इंडस्ट्री का रास्ता खुलेगा और आम जनता को सुविधाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

प्राधिकरण के अनुसार सेक्टर-पांच के प्लाट नंबर I6/1, 17/B और 19/1 को उद्योगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। करीब 1,05,051 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले इन प्लाटों पर आधुनिक औद्योगिक इकाइयां बसेंगी। जमीन की प्रीमियम दर 990 रुपये प्रति वर्गमीटर रखी गई है।


कब और कैसे करें आवेदन

  • प्री-बिड मीटिंग: दो सितंबर, दोपहर 12 बजे
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 सितंबर, दोपहर तीन बजे तक
  • हार्ड कॉपी सबमिशन (टेक्निकल बिड): 17 सितंबर, दोपहर तीन बजे तक
  • टेक्निकल बिड का खुलासा: 17 सितंबर, शाम 3:30 बजे

रोजगार और सुविधा दोनों बढ़ेंगे

अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं, इलेक्ट्रानिक उत्पादों के निर्माण से आम जनता को बेहतर और किफायती सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेश को आधुनिक तकनीक से लैस बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

बनेगा थ्री स्टार होटल

इसके अलावा नवा रायपुर अटल नगर में शहर को पर्यटन और आतिथ सेवाओं से जोड़ने के लिए अटल नगर विकास प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने सेक्टर-37 में थ्री स्टार और उससे ऊपर श्रेणी का होटल बनाने के लिए भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है। होटल निर्माण के लिए जो भूखंड उपलब्ध कराया जाएगा। इसका क्षेत्रफल लगभग 18,864 वर्गमीटर (4.66 एकड़) है। जमीन की आरक्षित प्रीमियम दर 9,833 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है, जबकि बोलीदाताओं को 1.86 रुपये करोड़ ईएमडी जमा करनी होगी।

यह भी पढ़ें- गंगरेल बांध में हर सेकेंड आ रहा 2,24,638 लीटर पानी, डेम अपनी क्षमता के 90 प्रतिशत तक भरा

यात्रियों को मिलेगा आराम और सुविधा

नवा रायपुर में बन रहे होटल से यात्रियों, प्रवासी अधिकारियों और आम नागरिकों को ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट के नजदीक और राजधानी रायपुर से सीधी कनेक्टिविटी होने के कारण यह होटल व्यवसायिक गतिविधियों और पर्यटन दोनों को बढ़ावा देगा।