• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर और भाटापारा को मिले नए SDOP, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 04:51:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 04:51:07 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर और भाटापारा को मिले नए SDOP, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
  2. 7 वरिष्ठ अधिकारियों का किया गया तबादला
  3. सचिन्द्र चौबे बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के एएसपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्रीय प्रशासनिक पदों की नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्यमंत्री सुरक्षा और राजभवन सुरक्षा में नई पदस्थापनाएं

गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सचिन्द्र चौबे को मुख्यमंत्री सुरक्षा की कमान सौंपते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़, रायपुर) के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, दिनेश सिंह को राजभवन की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सौंपते हुए सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।


naidunia_image

जिला और अनुविभागीय स्तर (SDOP) पर बदलाव

मैदानी और अनुविभागीय पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मयंक रणासिंह को अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP), भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा तारेश साहू को बिलासपुर जिले का नया अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- किसानों और यात्रियों को मिलेगी राहत, महासमुंद में 2 प्रमुख सड़कों के लिए ₹32.96 करोड़ मंजूर, दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ

वाहिनी और सीआईडीपी सुरक्षा में अफसरों की तैनाती

तबादला सूची के तहत आलोक तिवारी को सहायक सेनानी, 14वीं वाहिनी छसबल (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल), माना रायपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही गिरीश कोरी और नीलीकेशोर अवस्थी दोनों पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना सीआईडीपी सुरक्षा वाहिनी, माना में की गई है। गृह विभाग द्वारा यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।