• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

पत्नी से अवैध संबंध के शक में दुकानदार की हत्या, गला दबाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 04:35:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 04:35:16 PM (IST)
पत्नी से अवैध संबंध के शक में दुकानदार की हत्या, गला दबाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
दुकान संचालक पर हत्या का आरोप। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. राखी थाना क्षेत्र के गनोद की घटना
  2. दुकान संचालक पर हत्या का आरोप
  3. 25 वर्षीय युवक पुलिस हिरासत में

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वेद राम साहू (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पुरुषोत्तम धीवर (25) को हिरासत में लिया है। वह मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव का रहने वाला है।

अवैध संबंध चलते की हत्या

पुलिस के अनुसार वेद राम साहू के यहां पुरुषोत्तम धीवर किराए पर आटो पार्ट्स की दुकान संचालित करता था। वेद राम को शक था कि पुरुषोत्तम का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और गाली-गलौज होती थी। पुलिस के मुताबिक इसी विवाद के दौरान पुरुषोत्तम ने वेद राम का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।


यह भी पढ़ें- वॉट्सऐप पर आई फाइल को सोच-समझकर खोलना, रायपुर में बिजनेसमैन का अकाउंट हुआ खाली

हिरासत में लेकर पूछताछ

घटना की सूचना मिलने के बाद राखी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पत्नी से अवैध संबंध का शक सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम धीवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और हत्या की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विवेचना जारी है।