• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

दलेर मेहंदी के प्रसंग पर अभिजीत की नसीहत, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में बोले- लाइव ही परफार्म करें गायक

रायपुर राज्योत्सव के समापन समारोह में मशहूर बालीवुड गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने लाइव प्रस्तुति की वकालत करते हुए कलाकारों को मंच पर बेईमानी न करने की सख्त नसीहत दी है।

By Ramkrishna DongreEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 07:29:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 07:31:52 PM (IST)
दलेर मेहंदी के प्रसंग पर अभिजीत की नसीहत, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में बोले- लाइव ही परफार्म करें गायक
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रस्तुति देते अभिजीत भट्टाचार्य। - डीपीआर

HighLights

  1. राज्योत्सव में गायक अभिजीत ने दी कड़ी नसीहत
  2. कलाकारों को मंच पर लाइव गाने की सलाह
  3. बरसात और खराब साउंड के बीच शानदार प्रस्तुतियां

रामकृष्ण डोंगरे, नईदुनिया, रायपुर। राज्योत्सव के समापन समारोह में मंगलवार की रात बालीवुड गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने गीतों के साथ कलाकारों की जिम्मेदारी और लाइव प्रस्तुति की अहमियत पर खुलकर बात की। उन्होंने हाल ही में दलेर मेहंदी से जुड़े एक प्रसंग का जिक्र करते हुए कलाकारों को मंच पर ईमानदारी से प्रस्तुति देने की नसीहत दी।

हालांकि, उन्होंने दलेर मेहंदी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा हाल ही में हुए उस घटनाक्रम की ओर था, जिसमें एक मंत्री ने मंच पर गायक को लाइव नहीं गाने को लेकर टोका था।

लिप सिंगिंग से खफा ओले-ओले के गायक

अभिजीत ने कहा कि अगर कोई कलाकार माइक लेकर लाइव गाने के नाम पर सिर्फ होंठ हिला रहा है तो ऐसा होने नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में मंत्री ने गायक से कहा था कि जब आपसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा तो गाना कैसे गा रहे हैं। मंत्री ने बिल्कुल सही बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें विलेन बना दिया गया। अभिजीत ने छत्तीसगढ़ के दर्शकों और आयोजकों से कहा कि यहां ऐसा नहीं होने देना चाहिए।


गाने के नाम पर कभी चीटिंग नहीं करूंगा

बालीवुड गायक अभिजीत ने अपनी प्रस्तुति को लेकर साफ कहा, 'मैं जैसा भी गाऊंगा, गलत गाऊंगा, खराब गाऊंगा, गला खराब रहेगा, थक जाऊंगा या बेसुरा गाऊंगा, लेकिन जो भी गाऊंगा लाइव गाऊंगा।' उन्होंने कहा कि दर्शक अपना कीमती समय निकालकर कार्यक्रम में पहुंचते हैं। आयोजन पर इतना खर्च होता है और इसे तैयार करने में प्रशासन, विभाग तथा आयोजकों की बड़ी मेहनत लगती है। कलाकारों को इस मेहनत और दर्शकों के भरोसे का सम्मान करना चाहिए। वे गाने के नाम पर कभी चीटिंग नहीं करेंगे और न ही केवल होंठ हिलाकर प्रस्तुति देंगे।

‘आशिक हूं मैं, कातिल भी हूं’ से शुरू की प्रस्तुति

ब्लैक कुर्ता-पायजामा और सफेद जैकेट पहने अभिजीत ने ‘आशिक हूं मैं, कातिल भी हूं’ से प्रस्तुति शुरू की। इसके बाद ‘बहुत खूबसूरत हो’, और ‘वादा रहा सनम’ गाने सुनाए। ‘बहुत खूबसूरत हो’ के बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मुझे रायपुर पहले क्यों नहीं बुलाया गया। एक-एक को देख लूंगा।”

साउंड सिस्टम ने खलल डाला

इस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम के दौरान साउंड सिस्टम ने कई बार खलल डाला। माइक बंद होने पर अभिजीत ने मंच से नाराजगी जताते हुए कहा, “मेरा माइक किसने बंद किया। आप लोग अच्छे सिंगर हैं। मतलब मुझे गाने नहीं देंगे।” खराब साउंड के बावजूद उन्होंने प्रस्तुति जारी रखी। बातचीत में उन्होंने कहा कि कई फ्लाप फिल्मों में भी उन्होंने अच्छे गाने गाए हैं। छह हजार से अधिक गाने गाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि डेढ़-दो घंटे में इतने सारे गीत सुनाना आसान नहीं है। बारिश और कीचड़ के बावजूद देर रात तक मैदान में डटे दर्शकों ने उनके लोकप्रिय गीतों का आनंद लिया। करीब 20 गीतों की शानदार प्रस्तुति के बाद रात 12:10 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।

क्या कहा था बालीवुड सिंगर ने

अभी कुछ दिन पहले एक केस हुआ था, जहां स्टेज पर आकर मंत्री साहब ने कहा, आपसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा। आप गाना नहीं गा रहे, बिल्कुल सही कहा उन्होंने, लेकिन वो विलेन बन गए। लेकिन इसी स्टेज से ऐसा होता है। आप लोग यहां पे छत्तीसगढ़ में ये मत होने देना। मैं जैसा भी गाऊंगा, गलत गाऊंगा, खराब गाऊंगा, गला खराब रहेगा, थक जाऊंगा, बेसुरा गाऊंगा, लेकिन जो भी गाऊंगा लाइव गाऊंगा, ये आपका आप कि वह कीमत है, जो आप अपना टाइम दे रहे हो, इतना खर्चा करके, इतना मुझे बुलाया है, इसके पीछे इतनी मेहनत है। प्रशासन का, विभाग का आप लोगों को नमन करता हूं। कि मैं आप लोगों कभी इस तरह से चीट नहीं करूंगा गाने के नाम पर मुंह नहीं हिलाऊंगा ऐसा करते हैं लोग।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।