• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

SIR: रायपुर जिले में हर तीसरा मतदाता सूची से गायब, जिले की सात विधानसभाओं में पांच लाख से ज्यादा नाम सूची से बाहर

Raipur SIR News: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद रायपुर जिले की सात विधानसभाओं में कुल पांच लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे, लेकिन इस छंटनी का स...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 24 Dec 2025 12:43:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Dec 2025 12:43:55 PM (IST)
SIR: रायपुर जिले में हर तीसरा मतदाता सूची से गायब, जिले की सात विधानसभाओं में पांच लाख से ज्यादा नाम सूची से बाहर
रायपुर जिले की सात विधानसभाओं में कुल पांच लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची से बाहर।

HighLights

  1. सबसे बड़ा झटका रायपुर ग्रामीण विधानसभा को
  2. एक लाख 34 हजार 252 मतदाता सूची से बाहर
  3. शहर की सीटों में भी SIR ने की भारी सफाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद रायपुर जिले की राजनीति और चुनावी गणित दोनों पर असर डालने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिले की सात विधानसभाओं में कुल पांच लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे, लेकिन इस छंटनी का सबसे बड़ा झटका रायपुर ग्रामीण विधानसभा को लगा, जहां अकेले एक लाख 34 हजार 252 मतदाता सूची से बाहर हो गए।

इस आधार पर की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई मृत, स्थायी रूप से शिफ्ट हो चुके, दोहरी एंट्री वाले और सर्वे में अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं के आधार पर की गई है। प्रशासन के अनुसार कटे नामों में 84 हजार दो मतदाता मृत पाए गए। तीन लाख 87 हजार 330 मतदाता दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं।


23 हजार 180 मतदाता सर्वे में नहीं मिले। 14 हजार 311 मतदाता पहले से अन्य जगह पंजीकृत पाए गए, जबकि दो हजार 313 मामले अन्य कारणों से जुड़े हैं।

ग्रामीण सीट पर सबसे बड़ी कटौती

आंकड़ों के अनुसार रायपुर ग्रामीण विधानसभा में एसआइआर (SIR) से पहले तीन लाख 79 हजार 270 मतदाता थे, जो अब घटकर दो लाख 45 हजार 18 रह गए हैं। यानी हर तीसरा मतदाता सूची से गायब हो गया। चुनावी जानकार इसे जिले की सबसे बड़ी और सबसे असरदार कटौती मान रहे हैं।

शहर की सीटों में भी भारी सफाई

शहरी विधानसभा क्षेत्रों में भी एसआइआर(SIR) ने बड़ी सफाई की है। रायपुर नगर पश्चिम में एक लाख 3 हजार 312 नाम कटे। रायपुर नगर दक्षिण से 89 हजार 240, जबकि उत्तर में 74 हजार 146 मतदाताओं के नाम हटाए गए। इन तीनों सीटों में मिलाकर ढाई लाख से अधिक नाम कटना शहर की मतदाता सूची में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में SIR सर्वे में मतदाता आंकड़ों ने चौंकाया, 6 लाख मृत, 19 लाख शिफ्ट... दावा और आपत्ति चरण 23 दिसंबर से शुरू

धरसीवां, आरंग और अभनपुर की स्थिति

धरसीवां में 37 हजार 632 नाम कटे। आरंग में 39 हजार 702, जबकि अभनपुर में अपेक्षाकृत कम, 20 हजार 793 मतदाताओं के नाम सूची से हटे हैं।

naidunia_image

अब आगे मिलेगा मौका

चुनाव कार्यालय ने साफ किया है कि यह सूची अंतिम नहीं, प्रारंभिक है। जिन पात्र मतदाताओं के नाम कटे गए हैं, उन्हें 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति का मौका दिया गया है। जो मतदाता स्थान बदलकर रह रहे हैं वे फार्म-छह भरकर नए पते पर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।