• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर ग्रामीण में 6 पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह इंस्पेक्टर को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर ग्रामीण पुलिस में प्रशासनिक दृष्टिकोण से छह निरीक्षकों के पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं।

By Deepak ShuklaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 05:08:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 05:09:17 PM (IST)
रायपुर ग्रामीण में 6 पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह इंस्पेक्टर को मिली नई जिम्मेदारी

HighLights

  1. तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना में कार्यभार संभालने के निर्देश
  2. प्रेम प्रकाश अवधिया पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण से स्थानांतरित
  3. आशीष सिंह राजपूत को पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण भेजा गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस में प्रशासनिक दृष्टिकोण से छह निरीक्षकों के पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने 18 अगस्त 2026 को आदेश जारी करते हुए निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

आदेश में पुलिस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना वाले थाना और चौकी में आमद देने के साथ सूचना कार्यालय को सुनिश्चित करने कहा गया है।

कौन कहां भेजा गया?

जारी आदेश के अनुसार प्रेम प्रकाश अवधिया को पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी राखी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राखी थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत को पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण भेजा गया है।

इसी तरह कृष्ण कुमार कुशवाहा को थाना प्रभारी खरोरा के पद से हटाकर पुलिस लाइन, रायपुर ग्रामीण पदस्थ किया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ प्रदीप बिसेन को चौकी प्रभारी उपरवारा बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में पदस्थ विद्याभूषण भारद्वाज को थाना प्रभारी खरोरा की जिम्मेदारी दी गई है।


आदेश में पुलिस लाइन में पदस्थ कमलेश कुमार गुप्ता को चौकी प्रभारी सिलयारी बनाया गया है। इस फेरबदल के बाद ग्रामीण क्षेत्र के राखी, खरोरा सहित उपरवारा और सिलयारी जैसे महत्वपूर्ण थाना-चौकी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती हुई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में संबंधित निरीक्षकों को नवीन पदस्थापना वाले थाना/चौकी में आमद देते हुए रोस्ट्रर/रोजनामचा संधारित करने और कार्यालय को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश की कॉपी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई

आदेश की प्रतिलिपि रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण, संबंधित अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों तथा थाना और चौकी प्रभारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।पुलिस विभाग में समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया जाता है।

इस फेरबदल का उद्देश्य थाना और चौकी स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 7 अधिकारियों के तबादले, सूरजपुर को मिली नई अपर कलेक्टर, उज्ज्वल पोरवाल मोहला-मानपुर के नए CEO, देखें सूची