
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। हैदराबाद-रक्सौल, तिरुपति-रक्सौल और वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस से यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को नवंबर से जनवरी तक थोड़ी असुविधा हो सकती है। रेलवे ने इस बीच चलने वाली छह ट्रेनों को रद कर दिया है। वहीं कलिंगा उत्कल और साउथ बिहार परिवर्तित मार्ग से चलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत अधोसंरचना विकास और संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में सीनी-राजखरसावां सेक्शन में अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैक नवीनीकरण का कार्य टीआरटी (ट्रैक रिन्यूअल ट्रेन) मशीन के माध्यम से किया जाएगा। इस कार्य के चलते 24 नवंबर से 15 जनवरी के बीच हर मंगलवार और शुक्रवार को मेगा ब्लॉक रखे जाने के कारण टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, सांतरागाछी एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर पूरी तरह रद रहेंगी।
जबकि कलिंग उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्गों से चलाया जाएगा। लगातार दो महीने से अधिक समय तक सप्ताह में दो दिन रहने वाले इस ब्लाक के कारण यात्रियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस : नवंबर (24, 27), दिसंबर (1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29) और जनवरी (1, 5, 8, 12, 15) को दोनों तरफ से रद्द रहेगी।
नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस : 23 व 30 नवंबर, दिसंबर के सभी रविवार (7, 14, 21, 28) और जनवरी (4, 11) को रद रहेगी।
सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस : 25 नवंबर, दिसंबर (2, 9, 16, 23, 30) और जनवरी (6, 13) को रद रहेगी।
सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस : 21 व 28 नवंबर, दिसंबर के प्रत्येक शनिवार और जनवरी (2, 9) को रद रहेगी।
पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस : 23 व 30 नवंबर, दिसंबर के सभी रविवार और जनवरी (4, 11) को रद रहेगी।
यह भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें! कटनी-बीना मेमू पैसेंजर ट्रेनों के रूट और स्टेशनों में बदलाव, दमोह के यात्रियों पर भी पड़ेगा असर
कलिंग उत्कल एक्सप्रेस : योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली यह गाड़ी निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग (ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक) होकर पुरी जाएगी।
साउथ बिहार एक्सप्रेस : आरा से चलने वाली यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग (कांद्रा-सीनी, टाटानगर-गम्हरिया छोड़कर) होते हुए दुर्ग पहुंचेगी।