_20261021_1916_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के बाद लाइन और प्लेटफार्म की उपलब्धता के साथ ट्रेनों की फिटनेस से संबंधित व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने बीना-दमोह-कटनी रेलखंड पर चलने वाली कुछ पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है।
इस परिवर्तन का असर दमोह सहित आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। रेलवे द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार कुछ ट्रेनें निर्धारित अवधि तक बीना स्टेशन के बजाय मालखेड़ी और महादेवखेड़ी स्टेशनों से संचालित होंगी।
रेलवे की व्यवस्था के अनुसार गाड़ी संख्या 51885 बीना-दमोह पैसेंजर 24 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर मालखेड़ी स्टेशन से शाम 6.10 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 51886 दमोह-बीना पैसेंजर 24 अक्टूबर तक बीना के बजाय मालखेड़ी स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
मालखेड़ी स्टेशन पर इसका निर्धारित आगमन समय सुबह 11.45 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 11602 कटनी-बीना मेमू 25 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर खुरई स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी। वहीं गाड़ी संख्या 11601 बीना-कटनी मेमू 26 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर खुरई स्टेशन से प्रारंभ होगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 61619 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू 26 अक्टूबर तक बीना के बजाय महादेवखेड़ी स्टेशन से फ्लाईओवर मार्ग द्वारा सुबह 10.20 बजे प्रारंभ होगी। दूसरी ओर गाड़ी संख्या 61620 कटनी मुड़वारा-बीना मेमू 25 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन तक विस्तारित रहेगी।
महादेवखेड़ी स्टेशन पर इसका निर्धारित आगमन समय रात 12.50 बजे रहेगा। यात्रियों को यात्रा से पहले जानकारी लेने की सलाह रेलवे प्रशासन के इस अस्थायी बदलाव के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक स्टेशन का सहारा लेना पड़ सकता है।
ऐसे में दमोह, बीना, खुरई और कटनी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह है कि वे घर से निकलने से पहले संबंधित ट्रेन के संचालनए प्रस्थान और आगमन स्टेशन की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें- पटवारियों की हड़ताल से प्रदेश में बढ़ी लोगों की मुसीबतें, जमीन के सौदे से लेकर प्रमाणपत्र और किसानों के सर्वे अटके