• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

ओडिशा के रास्ते रायपुर में नशे की बड़ी खेप खपाने की फिराक में थे तस्कर, पुलिस ने चार को दबोचा

रायपुर पुलिस ने तेलीबांधा और आमानाका क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए ओडिशा के तस्कर समेत चार आरोपितों को 4.395 किलोग्राम गांजा और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

By Deepak ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 10:41:45 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 10:41:45 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ओडिशा के रास्ते रायपुर में नशे की बड़ी खेप खपाने की फिराक में थे तस्कर, पुलिस ने चार को दबोचा
Demo pic

HighLights

  1. रायपुर में दो अलग-अलग जगहों पर गांजा तस्करी करते चार गिरफ्तार।
  2. आरोपितों से 4.395 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल की गई जब्त।
  3. पकड़े गए तस्करों में ओडिशा के बलांगीर का सप्लायर भी शामिल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : राजधानी में गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे चार आरोपितों को पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में ओडिशा के बलांगीर जिले का रहने वाला राधाकांत राणा भी शामिल है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 4.395 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है।

पहली कार्रवाई में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने रिंग रोड नंबर-एक स्थित मुक्तिधाम के पास से गणेश राम पटेल (55) और शेरा कुल्हरिया (30), निवासी सुभाष नगर देवारपारा, तेलीबांधा को पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।


टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर उनके पास रखी बोरी की तलाशी ली, जिसमें से 1.873 किलोग्राम गांजा मिला। दूसरी कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने सरोना रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर जेपी गार्डन के पास बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा।

आरोपितों की पहचान ओडिशा के बलांगीर जिले के ग्राम खोलन निवासी राधाकांत राणा (56) और दुर्ग जिले के ग्राम पोहंदा निवासी परमानंद साहू (40) के रूप में हुई। दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिए गए। उनके थैले से 2.522 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

102 मामलों में 222 आरोपित गिरफ्तार पुलिस के अनुसार रायपुर कमिश्नरेट में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स अब तक एनडीपीएस एक्ट के 102 मामलों में 222 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। इन कार्रवाइयों में कुल सात करोड़ 39 लाख 28 हजार 670 रुपये कीमत के मादक पदार्थ और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, 3.50 लाख से अधिक टोकन जारी, 3100 उपार्जन केन्द्र बनाए

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।