• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, 3.50 लाख से अधिक टोकन जारी, 3100 उपार्जन केन्द्र बनाए

राज्य में धान खरीदी का महाभियान 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। अब तक प्रदेशभर में 3,50,972 टोकन पंजीकृत किए जा चुके हैं।

By Sandeep TiwariEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 10:33:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 10:34:08 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, 3.50 लाख से अधिक टोकन जारी, 3100 उपार्जन केन्द्र बनाए
खरीदी के लिए 3100 उपार्जन केन्द्र, सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. प्रदेश में शुरू हो रही धान खरीदी
  2. धान का MSP रखा गया 2441 रुपये
  3. खरीदी के लिए 3100 उपार्जन केन्द्र

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राज्य में धान खरीदी का महाभियान 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। अब तक प्रदेशभर में 3,50,972 टोकन पंजीकृत किए जा चुके हैं। किसानों से धान खरीदने के लिए 3,100 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।

केंद्रों पर पर्याप्त बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण, धान के सुरक्षित रखरखाव और परिवहन की व्यवस्था की गई है। किसानों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। खरीदी अभियान 15 जनवरी तक चलेगा।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में प्रदेश के 27 लाख 50 हजार से अधिक किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना की सहायता मिलाकर किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ देने की नीति है।


यह भी पढ़ें- एमपी के सुदूर गांवों में दूर होगी परिवहन की समस्या, आदिवासी अंचलों में चलेगी 'मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा'

योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की एक समान आदान सहायता मिलेगी। इससे अधिकतम सीमा से कम धान बेचने पर भी पात्र रकबे के अनुसार पूरी सहायता राशि मिलेगी।

ऐसे मिलेगा बोनस

नई व्यवस्था के अनुसार, एक एकड़ पंजीकृत रकबे वाला किसान 21 क्विंटल के बजाय 15 क्विंटल धान बेचे, तब भी उसे 13,839 रुपये की पूरी सहायता यानी बोनस मिलेगा। दो एकड़ वाले किसान को 27,678 रुपये और तीन एकड़ वाले किसान को 41,517 रुपये मिलेंगे। इससे कम उत्पादन या कम मात्रा में धान बेचने की स्थिति में भी किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में फर्जी दस्तावेजों से बैंक को लगाया 90 लाख का चूना, 75 लाख निकालकर फरार हुए आरोपी

इतना है समर्थन मूल्य

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए सामान्य श्रेणी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। राज्य सरकार की 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की निर्धारित दर और समर्थन मूल्य के बीच 659 रुपये का अंतर है। अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से यह राशि 13,839 रुपये होती है।

इसी रकम को प्रति एकड़ समान सहायता के रूप में तय किया गया है। वर्ष 2023 से खरीफ वर्ष 2025 तक प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को कुल 35,904 करोड़ 90 लाख रुपये दिए गए। इसमें खरीफ 2023 के लिए 13,289 करोड़, 2024 के लिए 11,976 करोड़ और 2025 के लिए 10,639 करोड़ रुपये शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- रायपुर में स्पोर्ट्स टीचर ने की खुदकुशी, प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हुई तो लगाई फांसी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।