• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GST Raid: छत्तीसगढ़ में गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में GST का छापा, कार्रवाई में करोड़ों की टैक्स वसूली

Chhattisgarh GST Raid: छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिल रही है। टीम ने बुधवार रात सितार गुटखा बनाने वाली फैक्टरी में छापा...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 26 Jun 2025 02:55:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Jun 2025 02:55:04 PM (IST)
GST Raid: छत्तीसगढ़ में गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में GST का छापा, कार्रवाई में करोड़ों की टैक्स वसूली
छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की कार्रवाई जारी
  2. बड़ी मात्रा में मिले गुटखा बनाने के सामान
  3. कार्रवाई में ढाई करोड़ की टैक्स वसूली

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार स्टेट जीएसटी की कार्रवाई (GST Raid In Chhattisgarh) जारी है। देर रात स्टेट जीएसटी की टीम ने सितार गुटखा बनाने वाली फैक्टरी में दबिश दी। इस फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में सितार गुटखा बनाने के सामान मिले हैं। जानकारी के मुताबिक यह फैक्ट्री राजनांदगांव और दुर्ग के बीच जलबांधा रोड के पास जोरातराई और अंजोरा के पास गनियारी में है, जहां अभी भी टीम की जांच जारी है।यह कार्रवाई स्टेट जीएसटी आयुक्त की इनपुट पर की गई है।

कार्रवाई में ढाई करोड़ की टैक्स वसूली

पिछले दो दिनों से जीएसटी की कार्रवाई कपड़ा और फर्नीचर सेक्टर में देखी गई, वहीं बुधवार को छत्तीसगढ़ के छह जिलों में जीएसटी की टीम ने एक साथ फुटवेयर सेक्टर में कार्रवाई की थी। जीएसटी की टीम ने रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर, कोरबा में एक साथ 17 डीलरों के यहां छापा मारा था। इस कार्रवाई में व्यापारियों से ढाई करोड़ की जीएसटी की टैक्स वसूली की गई है।


जीएसटी विभाग के सूत्र बताते है कि इंटेलिजेंस टीम से ये सूचना मिली थी कि फुटवेयर सेक्टर के व्यापारियों ने टैक्स जमा नहीं किया है,यही कारण है कि इस सेक्टर में टीम ने छापेमार कार्रवाई की।

सैफ्रान कॉर्पोरेट में भी टीम ने की छापेमार कार्रवाई

राजधानी रायपुर में भी जीएसटी की टीम ने सैफ्रॉन कॉर्पोरेट में छापेमार कार्रवाई की थी। यहां पांच अधिकारियों की टीम ने छापा मारा था। ये प्रोजेक्ट बगड़िया ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड का बताया जा रहा है।ये ऐश्वर्या ग्रुप के सह-संस्थापक के रूप में निलय ग्रुप से भी जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: GST Penalty Rules: टैक्स चोरी करने वालों पर चार हजार रुपये पर गलती से कम टैक्स भरने पर 20 हजार रुपये का फाइन