• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के सड़कों की बदलेगी तस्वीर... सड़क-पुलों पर खर्च होंगे ₹244 करोड़, शहर से गांव तक मजबूत होगी कनेक्टिविटी

प्रदेश के विभिन्न जिलों में 243.81 करोड़ रुपये के 18 सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की निविदाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें 12 पुल और छह सड़क निर्माण व उन्...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 08:11:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 08:11:40 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के सड़कों की बदलेगी तस्वीर... सड़क-पुलों पर खर्च होंगे ₹244 करोड़, शहर से गांव तक मजबूत होगी कनेक्टिविटी
लोक निर्माण विभाग ने मंजूर किए ₹243.81 करोड़। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री साय और डिप्टी सीएम अरुण साव की पहल
  2. लोक निर्माण विभाग ने मंजूर किए ₹243.81 करोड़
  3. 18 सड़क व पुल निर्माण कार्यों की निविदाएं स्वीकृत

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात की बाधाएं दूर करने के लिए फुंडहर चौक पर 29.80 करोड़ रुपये की लागत से ओवरपास बनाया जाएगा। वहीं, रायपुरा चौक फ्लाईओवर के दोनों ओर 3.66 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड का 14.97 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण होगा।

इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में 243.81 करोड़ रुपये के 18 सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की निविदाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें 12 पुल और छह सड़क निर्माण व उन्नयन कार्य शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग ने चयनित एजेंसियों को शीघ्र कार्यादेश जारी कर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।


लोक निर्माण विभाग की बैठक में इन कार्यों को मंजूरी

लोक निर्माण विभाग की निविदा समिति ने 12 अक्टूबर को आयोजित बैठक में इन कार्यों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मजबूत सड़क और पुल नेटवर्क से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के अवसरों तक लोगों की पहुंच आसान होगी। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

इंद्रावती नदी पर बनेगा पुल

स्वीकृत कार्यों में बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। बीजापुर जिले में कुटरू-गुटमांगी मार्ग पर इंद्रावती नदी में उच्चस्तरीय पुल और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 36.06 करोड़ रुपये की निविदा मंजूर की गई है।

वहीं, हांदावाड़ा नदी पर पुल निर्माण के लिए 5.73 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बस्तर जिले में भंवरडीह नदी और मांढेर नाला पर भी उच्चस्तरीय पुल बनाए जाएंगे। राजनांदगांव, कोंडागांव, केसीजी और कांकेर में भी नए पुल का निर्माण होगा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के हजारों किसानों को बड़ी राहत, फसल बीमा की राशि 3 दिन में होगी जारी, कृषि मंत्री के सख्त निर्देश

जांजगीर-चांपा, सूरजपुर में सड़कें होंगी मजबूत

जांजगीर-चांपा जिले में देवरी-तनौद-भुईगांव-शुक्लाभाठा-ससहा मार्ग के 17.40 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 31.08 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। सूरजपुर में 16.85 किलोमीटर रिंग रोड के सुदृढ़ीकरण पर 16.09 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

रायपुर और बेमेतरा जिलों में भी सड़क निर्माण एवं उन्नयन के कार्य किए जाएंगे। सरकार के अनुसार, इन परियोजनाओं से शहरी यातायात बेहतर होने के साथ ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में बारहमासी आवागमन मजबूत होगा। इससे किसानों, विद्यार्थियों और मरीजों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।