• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों की बदलेगी तस्वीर, 246.54 करोड़ रुपये के 3,189 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी

प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की शिक्षा से जुड़े प्रस्तावों के साथ कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए दो वर्ष की अवधि में बहुभाषी शिक्षण-अधिगम सा...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 02:40:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 02:40:28 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों की बदलेगी तस्वीर, 246.54 करोड़ रुपये के 3,189 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी
जनजातीय क्षेत्रों में बहुभाषी शिक्षण सामग्री-धरोहर संरक्षण।

HighLights

  1. जनजातीय क्षेत्रों में बहुभाषी शिक्षण सामग्री-धरोहर संरक्षण
  2. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
  3. मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 246 करोड़ 54 लाख रुपये के 3,189 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय कार्यसमिति की बैठक में प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। बैठक में जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े कार्यों पर चर्चा हुई।

कुपोषण प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के बच्चों के लिए 185 पालना-घर शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की शिक्षा से जुड़े प्रस्तावों के साथ कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए दो वर्ष की अवधि में बहुभाषी शिक्षण-अधिगम सामग्री तैयार करने को स्वीकृति दी गई।


संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए पायलट प्रोजेक्ट भी मंजूर

जनजातीय क्षेत्रों के सामाजिक-सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए पायलट प्रोजेक्ट भी मंजूर किया गया। इसके अलावा पेयजल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्राम एवं समुदाय विकास, खेलकूद, पशुपालन और आय सृजन से जुड़े कार्यों को भी स्वीकृति दी गई।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मंजूर कार्यों को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में आदिम जाति विकास विभाग के सचिव भुवनेश यादव, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया आदि अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- MP Rail Alert: 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली जाने वाली ट्रेनें निरस्त; जानें भोपाल, जबलपुर और कोटा से कौन-सी ट्रेनें नहीं चलेंगी

राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 22 और 23 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदेश प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव विकासशील ने गुरुवार को मंत्रालय में समीक्षा बैठक ली। राष्ट्रपति का रायपुर और जगदलपुर दौरा प्रस्तावित है। मुख्य सचिव ने सुरक्षा, प्रोटोकॉल, आवास, स्वास्थ्य और परिवहन व्यवस्था निर्धारित मापदंडों के अनुसार करने के निर्देश दिए।

संस्कृति विभाग को प्रवास का नोडल विभाग बनाया गया है। रायपुर में लोकभवन और बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम और जगदलपुर में लालबाग मैदान में मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा कार्यक्रम में राष्ट्रपति के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है।