• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 6 एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने जारी की लिस्ट

Indian Railways News: दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में बुनियादी ढांचे के विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

By Goswami SahuEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 10:05:13 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 10:05:13 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 6 एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने जारी की लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे में नान-इंटरलाकिंग कार्य के चलते छह एक्सप्रेस ट्रेनें रद (फाइल फोटो)

HighLights

  1. . हैदराबाद-रक्सौल 10 और 13 दिसंबर को रद
  2. तिरुपति-रक्सौल 7,14 और 10,17 दिसंबर रद
  3. वास्को-जसीडीह एक्सप्रेस 11 और 14 दिसंबर रद

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में बुनियादी ढांचे के विकास और सुरक्षा को लेकर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते कई प्रमुख रूटों की ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

दिसंबर में ये ट्रेनें रहेंगी रद

दक्षिण मध्य रेलवे के अनुसार परिचालन कारणों और विकास कार्यों के मद्देनजर कुल छह एक्सप्रेस ट्रेनों को दिसंबर की विभिन्न तिथियों पर निरस्त किया गया है।

रेलवे ने बताया कि ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर को और वापसी में ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस सात व 14 दिसंबर को, जबकि ट्रेन नंबर 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलेगी।


इसके अलावा ट्रेन नंबर 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर को तथा ट्रेन नंबर 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को पूरी तरह निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बाढ़ का कहर, 300 से अधिक बस्तियां प्रभावित, 6 हजार लोग राहत शिविरों में शिफ्ट; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

रेलवे ने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे के पूछताछ नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम ऐप के माध्यम से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य चेक कर लें।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: PG डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, मेडिकल छात्रों को हर महीने ₹94000 तक मिलेंगे, 1 अक्टूबर से लागू